राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए महिला व पुरुष पहलवान चयनित

Updated at : 05 Oct 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए महिला व पुरुष पहलवान चयनित

साहिबगंज : शहर के रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट मैदान में बुधवार को बोकारो सेक्टर पांच में होने वाली राज्य स्तरीय महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया. मुख्य अतिथि अनुकूल चंद्र मिश्रा व नीलम पांडेय के समक्ष ट्रायल हुआ. जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, उत्तम […]

विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट मैदान में बुधवार को बोकारो सेक्टर पांच में होने वाली राज्य स्तरीय महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया. मुख्य अतिथि अनुकूल चंद्र मिश्रा व नीलम पांडेय के समक्ष ट्रायल हुआ. जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, उत्तम कुमार, वसंत श्रीवास्तव, गोपाल चौखानी, अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. महिला में 40 केजी वर्ग में सुषमा कुमारी, 50 किलो वर्ग में बेबी कुमारी,

55 किलो वर्ग में पूजा कुमारी, 53 किलो वर्ग में बबीता कुमारी, 59 किलो वर्ग में पूनम कुमारी, रजीना मुर्मू 62, 65 किलो वर्ग में सोनी कुमराी, बालग वर्ग फ्री स्टाइल में 46 किलो वर्ग में राहुल यादव, 50 किलो वर्ग में गौरव यादव, 55 किलो वर्ग में अभय यादव, 60 वर्ग में कुंदन यादव, 65 किलो वर्ग में अजय यादव, 67 किलो वर्ग में कुंदन कुमार यादव, गिरिको रोमन 50 संतोष यादव, 54 राजेंद्र यादव, 57 मुकेश यादव, 65 अवधेश यादव, 74 राहुल यादव का चयन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola