गैंग रेप प्रकरण : पीड़िता की हुई मेडिकल जांच

Updated at : 04 Oct 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
गैंग रेप प्रकरण : पीड़िता की हुई मेडिकल जांच

साहिबगंज : बीते रविवार को रेप की शिकार हुई युवती का मंगलवार को साहिबगंज सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. मेडिकल जांच सदर अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ किरण माला ने की. ज्ञात हो कि रविवार रात मंडरो अंचल के गड़रा पंचायत में एक आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई […]

विज्ञापन

साहिबगंज : बीते रविवार को रेप की शिकार हुई युवती का मंगलवार को साहिबगंज सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. मेडिकल जांच सदर अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ किरण माला ने की. ज्ञात हो कि रविवार रात मंडरो अंचल के गड़रा पंचायत में एक आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी.

इसमें पीड़िता के अनुसार छह आरोपित शामिल थे. सभी एक विशेष समुदाय से संबंध रखते हैं. पीड़िता मो मुकीम अंसारी, मो गुलजार अंसारी व सिद्दिक अंसारी को आरोपित बनाया है. जब तीन अन्य इस्तियार अंसारी, आयुष अंसारी व सुमना अंसारी को भी सह आरोपी बनाते घटना में शामिल होने की बात कही है. घटना में शामिल इस्तियार अंसारी की गिरफ्तारी हो गयी है, जबकि शेष पांच आरोपित अब तक पुलिस के पकड़ से बाहर है. इधर पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराने में जुटी है. तो दूसरी ओर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने रेप पीड़िता की मेडिकल जांच करायी है. इसकी अंतिम रिपोर्ट के लिए धनबाद भेजा जा रहा है. धनबाद से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल कुछ भी बताना जल्दबाजी होगी.
डॉ किरण माला, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola