जेल से छूटने के बाद मुख्यधारा से जुड़ें

Updated at : 03 Oct 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
जेल से छूटने के बाद मुख्यधारा से जुड़ें

जेल अदालत में कैदियों से बाेले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी साहिबगंज : गांधी जयंती पर सोमवार को साहिबगंज मंडलकारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनय कुमार लाल ने की. उन्होंने कहा कि गांधी जी सदा सत्य और […]

विज्ञापन

जेल अदालत में कैदियों से बाेले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी

साहिबगंज : गांधी जयंती पर सोमवार को साहिबगंज मंडलकारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनय कुमार लाल ने की.
उन्होंने कहा कि गांधी जी सदा सत्य और अहिंसा पर विश्वास करते थे. उनके बताये गये मार्ग पर चलना चाहिए. जेल से छूटने के बाद की हुई गलतियों की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए. समाज की मुख्य धारा से जुड़ें.
जि प्राधिकार के सचिव आनंदमणि त्रिपाठी ने कहा कि गांधीजी के जीवन चरित्र पर लिखी पुस्तक का अनुसरण करें. यहां की पुस्तकालय में गांधीजी के जीवन चरित्र की अनेकों पुस्तक उपलब्ध हैं. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दिग्विजयनाथ शुक्ला ने गिरफ्तारी के नियमों को बताया. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार, अधिवक्ता अरविंद गोयल, डीके सिंह, संजय देव, मुरलीधर साह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola