स्वच्छता के लिए सामूहिक सहयोग की जरूरत
Updated at : 03 Oct 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

जागरुकता रतनपुर पंचायत के कुशवाहा टोला ग्राम में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने कहा बरहरवा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत रतनपुर पंचायत के कुशवाहा टोला ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया. बीडीओ सदानंद महतो ने कहा कि स्वच्छता के लिए सबों के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. सभी के गंदगी न करने […]
विज्ञापन
जागरुकता रतनपुर पंचायत के कुशवाहा टोला ग्राम में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने कहा
बरहरवा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत रतनपुर पंचायत के कुशवाहा टोला ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया. बीडीओ सदानंद महतो ने कहा कि स्वच्छता के लिए सबों के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. सभी के गंदगी न करने का संकल्प ही पूर्ण स्वच्छता की ओर ले जायेगी. कार्यक्रम को जिला बीस सूत्री सदस्य कुसमाकर तिवारी, उपमुखिया प्रदीप भगत, सेविका सीता कुमारी, समाजसेवी कमल आर्य व रामनाथ विद्रोही ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के आयोजन में शोभीनाथ महतो, गोविंद कुमार,
कृषक मित्र, सेविकाओं, ब्राइट कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों का योगदान रहा. सभी ने ‘स्वच्छता ही सेवा है ‘ का संकल्प लिया. वहीं मालदा रेल मंडल के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई की गयी. डीआरएम मोहित सिन्हा ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया. मौके पर स्टेशन प्रबंधक वाइपी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिन्हा, जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




