खून की कमी बता, कराया इंतजार शौचालय में दिया बच्चे को जन्म

Updated at : 29 Sep 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
खून की कमी बता, कराया इंतजार शौचालय में दिया बच्चे को जन्म

शर्मनाक. नवरात्रि में भी प्रसूता का ख्याल नहीं साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के लदौनी पहाड़ निवासी प्रसूता रीता पहाड़िन को बुधवार की रात प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पति बुधना पहाड़िया ने बताया कि रीता को डिलेवरी के पहले बोरियो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यह केंद्र बंद होने […]

विज्ञापन

शर्मनाक. नवरात्रि में भी प्रसूता का ख्याल नहीं

साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के लदौनी पहाड़ निवासी प्रसूता रीता पहाड़िन को बुधवार की रात प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पति बुधना पहाड़िया ने बताया कि रीता को डिलेवरी के पहले बोरियो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यह केंद्र बंद होने के कारण ग्रामीणों की मदद से खाट पर टांग कर सदर अस्पताल लाया गया.
घंटों इंतजार के बाद आये डाक्टर : नर्स के कहने पर बैड पर जाने की बात कही. इसके बाद में न तो डॉक्टर आया न ही नर्स. कई घंटे के बाद डॉक्टर देखने आया. कहा कि आपकी पत्नी के शरीर में खून नहीं है, व्यवस्था कीजिए. इस आस में शाम तक पड़े रहे. शाम छह बजे पत्नी शौचालय गयी. शौचालय में ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया. इंतजार करते कोई सुविधा नहीं मिलते देख अपनी पत्नी को बिना कहे लेकर जाने लगा. जिससे पत्नी की तबीयत बिगड़ते देख आसपास के ग्रामीणों की मदद से भर्ती कराया गया.
इधर, डिलेवरी कार्य पर तैनात डॉ किरण माला ने कहा कि रीता पहाड़िन की पर्ची देखी गयी है. रात से सुबह तक सभी मेडिकल चेकअप किया गया. जो भी आरोप लगाया है, गलत है. उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ है. पहाड़िया नेेता हीरालाल पहाड़िया ने कहा कि इलाज में कोताही बरती जाती है. इधर सूचना मिलते ही पिंक पेट्रोलिंग के एएसआइ पी खाका पहुंचे आैर मामले की जांच की.
लदौनी पहाड़ निवासी महिला को प्रसव के लिये लाया गया था सदर अस्पताल
महिला के पति ने लगाया सही तरीके से इलाज नहीं करने का आरोप
डॉक्टर ने कहा : इलाज में किसी प्रकार की नहीं हुई कोताही
खाट पर लाद कर लायी गयी थी प्रसूता.
तीन अक्तूबर तक शहर में ट्रकों का प्रवेश रहेगा वर्जित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola