हाइवा की चपेट में आया युवक, घायल

Updated at : 03 Sep 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आया युवक, घायल

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक से विकास भवन की ओर जाने वाली सड़क पर शनिवार को 2:15 बजे तेज गति से जा रहे हाइवा के चपेट में आने से जिरवाबाड़ी निवासी अमरजीत रविदास (25 वर्ष) का बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मुहल्लेवासियों ने घायल अमरजीत को इलाज के […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक से विकास भवन की ओर जाने वाली सड़क पर शनिवार को 2:15 बजे तेज गति से जा रहे हाइवा के चपेट में आने से जिरवाबाड़ी निवासी अमरजीत रविदास (25 वर्ष) का बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मुहल्लेवासियों ने घायल अमरजीत को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भरती कराया.

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी ओपी थाना पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया. साथ ही ओपी थाना के एएसआइ यू सिंह ने जिला सदर अस्पताल पहुंच कर घायल अमरजीत से घटना की जानकारी प्राप्त कर मामले की छानबीन में जुट गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola