Oppo ने लॉन्च किये दो नये स्मार्टफोन्स, एक में 8000mAh बैटरी, तो दूसरे में है पावरफुल चिपसेट

ओप्पो K15 प्रो / फोटो- ओप्पो
गेमर्स के लिए Oppo ने अपने दो नये दमदार स्मार्टफोन्स Oppo K15 Pro+ और K15 Pro चीन में लॉन्च कर दिए हैं. दोनों मॉडल्स में गेमिंग के लिए स्मूद डिस्प्ले, पावरफुल चिपसेट, दमदार बैटरी और एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है.
Oppo ने चीन में अपनी नई K15 Series के तहत Oppo K15 Pro+ और Oppo K15 Pro लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों स्मार्टफोन खास तौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं और इनमें एडवांस कूलिंग फैन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान हीट कंट्रोल रहता है. दोनों फोन्स में 50MP का मेन कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है.
कीमत और उपलब्धता
Oppo K15 Pro+
- 12GB + 256GB: CNY 3,499 (लगभग ₹47,000)
- 12GB + 512GB: CNY 4,199 (लगभग ₹57,000)
Oppo K15 Pro
- 12GB + 256GB: CNY 2,999 (लगभग ₹41,000)
- 12GB + 512GB: CNY 3,499 (लगभग ₹47,000)
दोनों मॉडल्स की सेल चीन में 3 अप्रैल से शुरू होगी.
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Oppo K15 Pro+ में 6.78-इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. वहीं, Oppo K15 Pro में 6.59-इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.
परफॉर्मेंस: K15 Pro+ में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जबकि K15 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Super प्रोसेसर दिया गया है. दोनों में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर ColorOS 16 पर काम करेंगे.
कैमरा: दोनों मॉडल्स में OIS सपोर्ट के साथ 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे.
बैटरी और चार्जिंग: K15 Pro+ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8000mAh बैटरी दी गई है, जबकि K15 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7500mAh बैटरी दी गई है.
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
- 5G, 4G LTE
- Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4
- USB Type-C
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
- GPS, NavIC सपोर्ट
यह भी पढ़ें: ₹6999 में Lava का नया फोन लॉन्च, मिलेगी 5000mAh बैटरी और बड़ा डिस्प्ले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




