अस्पताल में आधा घंटा चला झाड़-फूंक का खेल

Updated at : 01 Sep 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में आधा घंटा चला झाड़-फूंक का खेल

साहिबगंज : जिला सदर अस्पताल के भीतर वार्ड में गुरुवार दोपहर महिला भगत द्वारा नृत्य कर झाड़ फूंक करने का खेल आधा घंटे होता रहा. इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज, परिजन व अस्पताल के कर्मचारी मूकदर्शक बन देखते रहे. हालांकि अस्पताल की सुरक्षा में होमगार्ड के जवान अस्पताल में प्रतिनियुक्त हैं. पर किसी ने […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिला सदर अस्पताल के भीतर वार्ड में गुरुवार दोपहर महिला भगत द्वारा नृत्य कर झाड़ फूंक करने का खेल आधा घंटे होता रहा. इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज, परिजन व अस्पताल के कर्मचारी मूकदर्शक बन देखते रहे. हालांकि अस्पताल की सुरक्षा में होमगार्ड के जवान अस्पताल में प्रतिनियुक्त हैं. पर किसी ने भी झाड़-फूंक व नृत्य करने से महिला को नहीं रोका.

क्या था मामला : सदर प्रखंड के किशन प्रसाद दियारा के 60 वर्षीय विश्वनाथ पासवान को 29 अगस्त को रात आठ बजे परिजनों ने तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया था. डॉक्टरों के द्वारा कमजोरी की दवा दी गयी थी. साथ ही सुगर की जांच कराने की सलाह दी थी. मरीज विश्वनाथ के पुत्र कन्हाई पासवान ने बताया कि जांच के क्रम में सुगर होने की बात सामने आयी.
परिवारवालों के द्वारा विश्वनाथ पासवान को जादू टोना होने के शक पर भागलपुर जिले के पीरपैंती के कमालपुर निवासी मां विषहरी की भगत कामा देवी को झाड़ फूंक करने के लिए बुलाया. कामा देवी विश्वनाथ पासवान की समधन है. कामा देवी गुरुवार दोपहर एक बजे जिला अस्पताल पहुंची और वार्ड में नृत्य करते हुए अपने समधी को झाड़-फूंक व नृत्य का खेल आधा घंटा तक चला. वार्ड में भर्ती मरीज व कर्मचारी भी झाड़-फूंक का तमाशा देखते रहे. किसी ने विरोध नहीं किया.
चार माह के अंदर यह दूसरी घटना
गुरुवार को अस्पताल में अंधविश्वास के चक्कर में आधे घंटे तक झाड़-फूंक व नृत्य का खेल चला. चार माह पूर्व भी एक सांप काटे लड़के को बाहर से भगत को बुला कर परिजनों झाड़-फूंक कराया था. अस्पताल के वार्ड में झाड़-फूंक का खेल होना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है.
घटना की जानकारी नहीं है. ऐसा हुआ है तो गलत है. अस्पताल में मरीजों को ठीक करने के लिए डॉक्टर उपलब्ध है. लोग अंधविश्वास में न पड़े.
– डॉ सुरेश प्रसाद, डीएस
मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर मौजूद है. लोग अंधविश्वास में न पड़े. इस तरह की घटना फिर न हो. इसके लिए डीएस को निर्देश दिया गया है.
– डॉ बी मरांडी, सीएस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola