साहिबगंज से रहस्यमय ढंग से फिर एक बच्चा गायब

Updated at : 31 Aug 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज से रहस्यमय ढंग से फिर एक बच्चा गायब

साहिबगंज : एक बार फिर साहिबगंज के इलाके से एक और बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है. बताया जाता है कि महादेवगंज मारीकुटी से दादी पोता बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए चिकित्सक से मिलने आये थे. दादी जब चिकित्सक से मिलने चैंबर में गयी तो उनका आठ वर्षीय पोता रविदास […]

विज्ञापन

साहिबगंज : एक बार फिर साहिबगंज के इलाके से एक और बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है. बताया जाता है कि महादेवगंज मारीकुटी से दादी पोता बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए चिकित्सक से मिलने आये थे. दादी जब चिकित्सक से मिलने चैंबर में गयी तो उनका आठ वर्षीय पोता रविदास माल्टो बाहर बैठा था. जब वापस आयी तो बच्चा गायब था. उसे जगह पर नहीं पाकर दादी 58 वर्षीय चुलिया पहाड़िन बेहद परेशान हैं. रो-रो कर उनका बुरा हाल है.

बता दें कि मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन से 22 अगस्त को भी एक बच्चे का अपहरण बिस्कुट का लालच देकर उसके माता पिता की उपस्थिति में कर लिया था. बाद में वह बच्चा गोड्डा के ठाकुरगंगटी थाना अंतर्गत मोरडीहा गांव से बरामद किया गया था. इस मामले में अपहरणकर्ता कंछू रविदास को गिरफ्तार भी किया था. अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि कंछू ने उस बच्चे का अपहरण क्यों किया था. मामला मानव तस्करी का था या कुछ और.

मानव तस्कर अब बच्चों को बना रहे निशाना!
दादी के साथ सदर अस्पताल आया था आठ वर्षीय रविदास माल्टो
चिकित्सक से मिलने गयी दादी उसी दौरान गायब हो गया बच्चा
काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिला
जिरवाबाड़ी पुलिस कर रही मामले की छानबीन
तस्कर सक्रिय
इलाके में कई मानव तस्कर सक्रिय हैं. ये लोग बच्चों का अपहरण कर बड़े शहरों में भेज देते हैं. वहां उन बच्चों से भीख मंगवाने का काम भी कराया जाता है या फिर उन्हें औने पौने कीमत पर बेच दिया जाता है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि कौन सा गिरोह इलाके में काम कर रहा है जो छोटे बच्चों को निशाना बना रहा है.
नयी चुनौती
बुधवार को बच्चे के गायब होने की इस घटना ने पुलिस को नई चुनौती दे दी है. अब साहिबगंज पुलिस पूरी तरह रेस हो गयी है. दावा है जल्द खुलासा होगा.
पुलिस की परेशानी
बुधवार को लापता रविदास माल्टो को ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है पुलिस को. क्याेंकि दादी के पास उनके पोते की काेई तसवीर भी नहीं है. पुलिस पोते का स्कैच बनवाने की तैयारी कर रही है. साथ ही एक समस्या और है कि जिस बिल्डिंग में सदर अस्पताल संचालित है वहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है. यदि कैमरा लगा होता तो ढूंढने में काफी सुविधा होती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola