विधायक आवास का किया घेराव

Updated at : 31 Aug 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक आवास का  किया घेराव

साहिबगंज : कृषक मित्र महासंघ के अध्यक्ष अवनित कुमार सिंह व सचिव विपिन बिहारी के नेतृत्व में साहिबगंज व पाकुड़ जिले के दर्जनों मित्रों ने शोभनपुरभट्ठा स्थित विधायक अनंत ओझा के आवास का घेराव किया. इनलोगों ने कहा कि 2010 से मानदेय का भुगतान का भुगतान नहीं किया गया है. कृषि विश्वविद्यालय में बहाली में […]

विज्ञापन

साहिबगंज : कृषक मित्र महासंघ के अध्यक्ष अवनित कुमार सिंह व सचिव विपिन बिहारी के नेतृत्व में साहिबगंज व पाकुड़ जिले के दर्जनों मित्रों ने शोभनपुरभट्ठा स्थित विधायक अनंत ओझा के आवास का घेराव किया. इनलोगों ने कहा कि 2010 से मानदेय का भुगतान का भुगतान नहीं किया गया है. कृषि विश्वविद्यालय में बहाली में 50 प्रतिशत स्थान रिजर्व करने, कृषि के सभी योजना में मित्र को जोड़ने, 60 वर्ष में सेवानिवृत करने, छह हजार रुपये मानदेय देने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

विधायक के नहीं रहने पर लोग निराश हुए. मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक को सौंपा. इस दौरान सभी सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे. इस अवसर पर अशोक ठाकुर, प्रेमलाल साह, लवंग रमानी, अनिल कुमार शर्मा, जीतेंद्र कुमार, संजय मंडल, जीतेंद्र यादव, वीरेंद्र साह, अनिल शर्मा, राजेश रंजन, रतनी देवी, संजय दास, गोराचंद पंडित, राजकुमार साह, गोपाल यादव, विश्वजीत गुप्ता सहित दर्जनों महिला व पुरुष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola