काम का बोझ नहीं, आपकी ये 4 आदतें बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! छुटकारा पाना है तो जरूर जान लें

स्ट्रेस बढ़ाने वाली आदतें Ai image
Habits Causing Stress: कई बार हम समझ ही नहीं पाते कि आखिर हमें लगातार बेचैनी और थकान क्यों महसूस हो रही है. इसकी वजह हमारी रोज की कुछ आम लगने वाली आदतें होती हैं, जो धीरे-धीरे मेंटल प्रेशर बढ़ाती हैं. अगर इन्हें समय रहते पहचान लिया जाए, तो जिंदगी काफी लाइट और बैलेंस्ड महसूस हो सकती है.
Habits Causing Stress: क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि बिना किसी बड़ी वजह के भी अचानक लाइफ में स्ट्रेस काफी ज्यादा बढ़ गया है? बाहर ऐसा ऐसा लगता है कि सबकुछ ठीक है, लेकिन अंदर ही अंदर दिल और दिमाग पूरी तरह से बेचैन रहने लगा है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं बल्कि आपकी ही हर दिन की कुछ छोटी-छोटी आदतें हैं. ये आदतें इतनी छोटी हैं कि नजरों के सामने होने के बावजूद भी हम इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. जब हम लंबे समय तक इन्हें नजरअंदाज करते रहते हैं तो इसका सीधा असर दिमाग पर पड़ना शुरू हो जाता है. इसके अलावा आपकी इस आदत की वजह से आप ज्यादा थके हुए भी महसूस करने लग जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं ताकि आप समय रहते इन्हें पहचान लें और सुधार भी लें. जबआप इन आदतों को सुधार लेंगे तो आपकी लाइफ से स्ट्रेस काफी हद तक कम हो जाएगा.
हर समय मोबाइल का इस्तेमाल करना
आज के समय में मोबाइल या फिर स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसके बिना हम रह ही नहीं पाते हैं. लेकिन, समस्या तब आती है जब आप इसका इस्तेमाल हद से ज्यादा करने लग जाते हैं. जब आप मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा करने लगते हैं तो आपका दिमाग भी हर समय एक्टिव रहने लग जाता है. बार-बार फोन चेक करना, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और हर समय ध्यान स्क्रीन पर रहने की वजह से हमारा मन शांत नहीं रह पाता है. स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से ध्यान भटकने लगता है और हमें स्ट्रेस भी महसूस होने लग जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या आपका दिमाग हर समय अशांत रहता है? ये आसान ट्रिक्स मिनटों में मन को कर देंगी शांत
काम को टालने की आदत
जब हम किसी भी काम को बार-बार टालने लग जाते हैं, तो वह कुछ ही देर बाद हमारे दिमाग पर एक बोझ की तरह बन जाता है. ‘इस काम को बाद में कर लेंगे’ सोचकर हम अपने ऊपर ही एक अलग बेवजह का बोझ डाल लेते हैं. अगर आप बार-बार ऐसा करते हैं तो आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है. अगर आप बेवजह के स्ट्रेस से बचना चाहते हैं तो आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप किसी भी काम को समय पर पूरा करना शुरू कर दें.
बहुत ज्यादा सोचने की आदत
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे छोटी से छोटी बातों को भी जरूरत से ज्यादा सोचने लग जाते हैं. इस आदत की वजह से उनका दिमाग हमेशा उलझनों से घिरा हुआ रहता है. सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि ये लोग हर हालात में निगेटिव चीजों को देखने में ज्यादा फोकस करने लगते हैं. इनकी यही आदत आगे चलकर इनके स्ट्रेस की वजह बन जाती है. अगर आप स्ट्रेस से बचकर रहना छाते हैं, तो ज्यादा सोचने से बेहतर है कि आप किसी भी चीज को आसान तरीके से लेना शुरू कर दें.
दूसरों से खुद की तुलना करना
अक्सर ऐसा होता है कि हम सोशल मीडिया पर किसी और की लाइफ को देखकर अपनी तुलना उससे करने लग जाते हैं. हम अंदर ही अंदर ऐसा सोचने लगते हैं कि हमारी जिंदगी से बेहतर सामने वाले की जिंदगी है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपके लिए यह समझना और भी जरूरी है कि हर किसी की जिंदगी अलग होती है और अगर हम उससे खुद की तुलना करते रहेंगे तो हमें सिर्फ दुख और स्ट्रेस ही होगा. अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने प्रोग्रेस पर ध्यान देना शुरू कर दें.
ये भी पढ़ें: रोज की ये आदतें आपको बनाती हैं जिम्मेदार और अट्रैक्टिव इंसान, इज्जत कमानी है तो जरूर जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




