पटना हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती

Updated at : 01 Apr 2026 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
Patna High Court Recruitment 2026

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट के पोस्ट में वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी.

विज्ञापन

Patna High Court Recruitment 2026: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपके पास टेक्निकल डिग्री है, तो पटना हाई कोर्ट आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है. पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (Technical Assistant) के पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 53 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.

कैंडिडेट्स पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 तक है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई 2026 तक है. 

Patna High Court Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Recruitments सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • Technical Assistant Recruitment 2026 के लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें. 
  • उसके बाद डिटेल्स डालकर फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलीजिबिलिटी और आयु सीमा 

कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BE/BTech (Computer Science, IT) की डिग्री होनी चाहिए. या फिर MCA या BCA डिग्री होने के साथ रिलेटेड फील्ड में एक्सपिरियंस रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 37 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में अअने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

Patna High Court Recruitment 2026 Notification Check Here

सैलरी और वैकेंसी डिटेल्स 

टेक्निकल असिस्टेंट के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 5 की सैलरी 29,200 से 92,300 रुपये प्रति माह होगी. नीचे वैकेंसी डिटेल्स देख सकते हैं. 

कैटेगरी (Category)कुल पदों की संख्या (Total Posts)महिलाओं के लिए आरक्षित पद (Horizontal Reservation)
अनारक्षित (Unreserved)2408
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)0903
अनुसूचित जाति (SC)0803
पिछड़ा वर्ग (BC)0602
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)0501
अनुसूचित जनजाति (ST)0100
कुल पद (Total)5317

यह भी पढ़ें: लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 85000 तक होगी सैलरी

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola