कड़ी सुरक्षा के बीच चिरंजीव व आंचल भेजे गये बाल संरक्षण केंद्र

साहिबगंज/उधवा : महिला को पीट-पीट कर हत्या कर देने की घटना में पीड़ित बच्चे चिरंजीव चौधरी व उसकी पांच वर्षीय बहन आंचल कुमारी को रविवार की शाम कड़ी सुरक्षा के बीच गंगा बिहार पार्क स्थित विकास भारती के बाल सुधार गृह, साहेबगंज लाया गया. यहां बच्चों से मिलने डीसी डॉ शैलेश चौरसिया पहुंचे. बच्चों से […]
साहिबगंज/उधवा : महिला को पीट-पीट कर हत्या कर देने की घटना में पीड़ित बच्चे चिरंजीव चौधरी व उसकी पांच वर्षीय बहन आंचल कुमारी को रविवार की शाम कड़ी सुरक्षा के बीच गंगा बिहार पार्क स्थित विकास भारती के बाल सुधार गृह, साहेबगंज लाया गया. यहां बच्चों से मिलने डीसी डॉ शैलेश चौरसिया पहुंचे. बच्चों से पूछताछ की. इसके बाद डीसी ने कहा : मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया है. बच्चों के स्कूल में नामांकन व भरण-पोषण जिला प्रशासन अपनी देखरेख में करेगा. किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जायेगी. मौके पर डीडीसी नैंसी सहाय व अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




