‘मैंने अपने पति को मार डाला, मुझे जेल भेजिए…’, बिहार में पत्नी की खौफनाक साजिश, हत्या के बाद खुद पहुंची थाने

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन

Bihar Crime News: पूर्णिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंक दिया और फिर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक दिया. हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद महिला खुद थाने पहुंची और सरेंडर करते हुए बोली- मैंने अपने पति को मार डाला है, मुझे जेल भेज दीजिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

हत्या के बाद बोरे में भरकर शव को लगाया ठिकाने

मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के राधानगर वार्ड नंबर 9 निवासी 47 वर्षीय उमेश सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पत्नी सुनीता देवी ने हत्या के बाद शव को बोरे में बंद किया और अमौर थाना क्षेत्र के पलसा घाट के पास सड़क किनारे फेंक दिया. सुबह जब बोरे में बंद शव मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया.

खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

हत्या के बाद आरोपी पत्नी सुनीता देवी पूर्णिया शहर के केहाट थाना पहुंची और सरेंडर कर दिया. उसने पुलिस से कहा कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और उसे जेल भेज दिया जाए. यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. बाद में उसे कसबा पुलिस के हवाले कर दिया गया.

घर में फैला मिला खून, बेटे ने दी सूचना

घटना के वक्त घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे. दोनों बड़े बेटे बेंगलुरु में रहते हैं, जबकि छोटा बेटा रिश्तेदार के घर सोया था. सुबह जब बेटा घर लौटा तो उसने कमरे, फर्श और आंगन में खून फैला देखा. पिता घर में नहीं थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

रात में ही हुई वारदात की आशंका

परिजनों के मुताबिक, घटना रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच की है. सुबह घर के आंगन और सेप्टिक टैंक के पास भी खून के निशान मिले. कुछ देर बाद अमौर में बोरे में बंद शव मिलने की खबर आई, जिससे मामला साफ हो गया.

50 हजार रुपये और अवैध संबंध बना विवाद की वजह

मृतक के परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच 50 हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था. इसके अलावा महिला पर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया गया है, जिसे लेकर घर में तनाव बना हुआ था.

पुलिस जांच में जुटी, कई बिंदुओं पर हो रही पूछताछ

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या और शव ठिकाने लगाने में किसी और की भूमिका तो नहीं थी. एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Also Read: बिहार भूमि पोर्टल पर बड़ा बदलाव: FIFO व्यवस्था 30 जून तक स्थगित, सभी जिलों के अधिकारियों को दिए गए निर्देश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन