रांची में मौत की ‘झपकी’! दूध टैंकर और हाइवा में भीषण भिड़ंत, स्टेयरिंग में फंसा ड्राइवर, घंटों बाद निकला शव

Updated:
विज्ञापन

इसी टैंकर से हुई हाइवा की टक्कर

Ranchi Road Accident: रांची के ओरमांझी में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दूध टैंकर चालक की मौत हो गई. चुटुपालु घाटी के पास नींद की झपकी आने से टैंकर आगे चल रहे हाइवा से जा भिड़ा. रिपोर्ट में पढ़ें हादसे की इनसाइड स्टोरी.

विज्ञापन

रांची, (ओरमांझी से रोहित लाल की रिपोर्ट): रांची के ओरमांझी में बुधवार दोपहर 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना रांची-रामगढ़ उच्च पथ पर चुटुपालु स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के पास की है. जानकारी के मुताबिक, रांची की ओर जा रहे ईंट लदे हाइवा (JH 09AK 1636) को पीछे से आ रहे दूध टैंकर (UP 32RT 2978) ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टैंकर के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेयरिंग में फंसा चालक, एक घंटे तक चला महा-रेस्क्यू

टक्कर इतनी भीषण थी कि, टैंकर का चालक स्टेयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया. सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद दो हाइड्रा मशीनों की मदद ली गई और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, स्टेयरिंग काटकर चालक को बाहर निकाला जा सका. गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत ओरमांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: देवघर में डिजिटल जनगणना की तैयारी, डीसी ने दिया ‘सटीक आंकड़ों’ का मंत्र, एंड्रॉयड फोन से होगी एंट्री

नींद की झपकी बनी काल, एमपी का था रहने वाला

प्राप्त सूचना के अनुसार, टैंकर चालक दिल्ली से दूध लेकर रांची आ रहा था और चुटुपालु टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले, उसे अचानक नींद आ गई. मृत चालक की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अरौन गांव निवासी, मान सिंह, के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस घटना के बाद हाईवे पर सुरक्षा और चालकों की थकान को लेकर, एक बार फिर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है.

Also Read: लेबर कोड के खिलाफ पतरातू में हजारों मजदूरों की हड़ताल, एटक ने दिया समर्थन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola