घर से निकलने से पहले बाल हो गए खराब? ये 4 ट्रिक्स मिनटों में बदल देंगे आपका लुक

हेयर केयर टिप्स AI image
Hair Care Tips: अचानक बाहर निकलने की जल्दी हो और बाल साथ न दें, तो पूरा लुक बिगड़ जाता है. ऐसे में कुछ इंस्टेंट और आसान उपाय आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं. यहां जानिए ऐसे स्मार्ट ट्रिक्स, जो कम समय में बालों को संभालकर आपको कॉन्फिडेंट और प्रेजेंटेबल बना सकते हैं.
Hair Care Tips: इस हालात से आप भी कभी न कभी गुजरे ही होंगे कि घर से बाहर जाना है और बाल अच्छी तरह से सेट हो ही नहीं रहे हैं. कभी बाल उलझे हुए लगने लगते हैं तो कभी काफी ज्यादा ऑयली और बेजान दिखते हैं. जब ऐसा होता है तो हम घबरा जाते हैं और सोचने लगते हैं कि इतने कम समय में अब करें तो करें क्या? अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसा ही होता है, तो अब आपको घबराने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है. आज हम आपको कुछ आसान लेकिन इंस्टेंट ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को कुछ ही मिनटों में फ्रेश और खूबसूरत लुक दे सकते हैं. तो चलिए इन त्ट्रिक्स के बारे में जानते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर आप भी इनका फायदा उठा पाएं.
ड्राई शैंपू का करें इस्तेमाल
अगर घर से निकलते समय आपके बाल काफी ज्यादा ऑयली और चिपचिपे लग रहे हैं, तो आपको ड्राई शैंपू का इस्तेमाल जरूर करके देखना चाहिए. आपको इसे बालों की जड़ों पर स्प्रे करना है और उसके हलके हाथों से मसाज करना है. इसके इस्तेमाल से आपके बाल मिनटों में साफ और ज्यादा फ्रेश दिखने लग जाते हैं.
यह भी पढ़ें: हर बार शैंपू के बाद और खराब हो रहे हैं बाल? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
हेयर सीरम से दें स्मूद लुक
अगर आपके बाल उलझे हुए हैं या फिर फ्रिजी लग रहे हैं, तो आपको थोड़े से हेयर सीरम का इस्तेमाल अपने बालों पर करना चाहिए. सबसे पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा हेयर सीरम लें और अच्छे से रगड़ने के बाद उसे अपने बालों पर लगाएं. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको महसूस होगा कि आपके बाल अब पहले से ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी दिखने लगे हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप ज्यादा सीरम का इस्तेमाल न कर लें. ज्यादा सीरम के इस्तेमाल से आपके बाल चिपचिपे लगने लगते हैं.
पानी से करें बालों को सेट
अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा बिखरे हुए लग रहे हैं, तो इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. सबसे पहले अपने हाथों में थोड़ा सा पानी ले लें और उसे अपने बालों पर हल्का-हल्का लगाकर कंघी कर लें. ऐसा करने से आपके बाल जल्दी और आसानी से सत हो जाते हैं. इसके अलावा आपके बालों को एक नेचुरल और क्लीन लुक भी मिलता है.
एक्सेसरीज की ले सकते हैं मदद
अगर आपको कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है, तो ऐसे समय में आप हेयर एक्सेसरीज की मदद ले सकती हैं. एक हेयरबैंड, क्लच, क्लिप या स्कार्फ का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को आसानी से सेट और स्टाइल कर सकती हैं. ये एक्सेसरीज सिर्फ आपके बालों को मैनेज नहीं करत्ते हैं, ये आपको एक स्टाइलिश लुक भी प्रोवाइड करते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें आपके बालों को बना सकती हैं स्ट्रॉन्ग और शाइनी, ट्राय करेंगे तो कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




