सुबह की ये 5 आदतें आपके बालों को बना सकती हैं स्ट्रॉन्ग और शाइनी, ट्राय करेंगे तो कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

Updated at : 23 Mar 2026 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
morning habits for hair

बालों को हेल्दी रखने के लिए सुबह की आदतें Ai image

Hair Care Tips: सुबह की कुछ छोटी-छोटी आदतें आपके बालों की सेहत पर बड़ा असर डालती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डेली रूटीन में अगर आप शामिल करते हैं तो आपके बाल स्ट्रॉन्ग, सॉफ्ट और नैचुरली शाइनी बने रहते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

Hair Care Tips: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो सुबह उठकर अपने बालों को कंघी से सुलझाने लग जाते हैं, या फिर बिना सोचे-समझे उन्हें बांधकर रख लेते हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो आपकी ये आदतें आपके बालों को बुरी तरीके से डैमेज कर सकती हैं. अगर आप अपने दिन की शुरुआत में ही बालों को सही से देखभाल कर लेते हैं, तो उनका टूटना, रूखा होना या फिर बेजान लगने की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. सबसे बेस्ट बात है कि इनके लिए न आपको ज्यादा समय बर्बाद करना पड़ता है और न आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. कुछ हेल्दी आदतों को अपनाना ही आपके लिए काफी होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे ही कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करके आप अपने बालों को सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि हेल्दी भी बना सकते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

बालों को हल्के हाथों से सुलझाएं

जब आप सोकर उठे तो अपने बालों को सबसे पहले बिलकुल ही हल्के हाथों से धीरे-धीरे सुलझाएं. जब आप रात के समय सो रहे होते हैं, तो आपके बाल उलझ जाते हैं और सुबह कंघी करने की वजह से फंसकर टूटने लगते हैं. बालों को कंघी करने के लिए हमेशा चौड़े दांतों वाले ब्रश का इस्तेमाल बेस्ट होता है. इसके अलावा बालों को हमेशा ऊपर से नीचे की तरफ ही कंघी करें ताकि वे टूटे भी नहीं और स्मूद भी बने रहें.

यह भी पढ़ें: कंघी करने का गलत तरीका बना रहा है बालों को कमजोर, छोटी-सी लापरवाही बन सकती है बड़े नुकसान की वजह

स्कैल्प को हाथों से मसाज करें

सुबह सोकर उठने के बाद हल्के हाथों से अपने स्कैल्प की मसाज करीबन 2 से 3 मिनट तक जरूर करें. आपके स्कैल्प के लिए इसे काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हर दिन ऐसा करने से आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती है. जरूरी नहीं कि आप मसाज करने के लिए ऑयल का इस्तेमाल करें.

बालों को धूप और धूल से बचाएं

अगर आप सुबह ही अपने घर से निकल पड़ते हैं, तो आपके लिए अपने बालों को धूप और पॉल्यूशन से बचाना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. धूप और धूल से बालों को बचाने के लिए स्कार्फ या फिर दुपट्टे का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा उपाय होता है.

यह भी पढ़ें: क्यों आपको बार-बार हो रहा है डैंड्रफ? ये छुपे कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

सही हेयर स्टाइल चुनें

सुबह के समय अपने बालों को कभी भी टाइट न बांधें. जब आप टाइट पोनीटेल बनाते हैं तो आपके बालों की जड़ों पर काफी ज्यादा प्रेशर पड़ता है जिससे बालों के झड़ने की प्रॉब्लम बढ़ जाती है. सबसे बेस्ट होगा कि आप ढीली चोटी या फिर लो पोनीटेल ही बनाएं.

हेल्दी डाइट से दिन की शुरुआत करें

अगर आप अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ बाहर से नहीं बल्कि अंदर से भी अपने बालों की सेहत का ख्याल रखना चाहिए. ब्रेकफास्ट में उन चीजों को शामिल करें जिनमें आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन्स मौजूद हों. इस तरह की चीजें आपके बालों को जरूरी न्यूट्रिएंट प्रोवाइड करती हैं और उन्हें मजबूत और शाइनी भी बनाती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 आसान आदतों से गर्मियों में भी रखें बालों को हेल्दी और शाइनी, ये टिप्स करेंगे कमाल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola