सिर्फ 5 आसान आदतों से गर्मियों में भी रखें बालों को हेल्दी और शाइनी, ये टिप्स करेंगे कमाल

गर्मियों में बालों की देखभाल कैसे करें AI image
Hair Care Tips: गर्मियों में बालों की सही देखभाल करना उतना ही जरूरी है जितना स्किन का ख्याल रखना. अगर आपके बाल भी जल्दी डैमेज हो जाते हैं या अपनी चमक खो रहे हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर आप उन्हें फिर से मजबूत, सॉफ्ट और शाइनी बना सकते हैं.
Hair Care Tips: गर्मियों के इस मौसम में तेज धूप, धूल और उमस का असर सिर्फ हमारे स्किन पर नहीं पड़ता. इसका सीधा असर हमारे बालों पर भी पड़ता है. इनकी वजह से हमारे बाल काफी ज्यादा रूखे, बेजान और कमजोर लगने लगते हैं. कई लोग तो गर्मियों के इन दिनों में हेयर फॉल. डैंड्रफ और इरिटेटेड स्कैल्प की प्रॉब्लम से भी जूझ रहे होते हैं. अगर आप भी इनमें से किसी भी प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं और गर्मियों के इन दिनों में अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों की बिलकुल ही सही देखभाल कर सकेंगे और साथ ही उन्हें हेल्दी और शाइनी भी बनाकर रख सकेंगे.
सही तरीके से बालों को धोना
गर्मियों के दिनों में आपके लिए अपने बालों को अच्छी तरह से साफ जरूर रखना चाहिए. लेकिन आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि बार-बार शैंपू करने की वजह से आपके बाल डैमेज भी हो सकते हैं. अपने बालों को धोने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार एक माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें. इसके अलावा आपको गर्म पानी का नहीं बल्कि गुनगुने या फिर ठंडे पानी का ही इस्तामेल करना चाहिए अपने बालों को धोने के लिए. हद से ज्यादा गर्म पानी आपके बालों को ड्राय कर सकता है. शैंपू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है.
यह भी पढ़ें: हीट स्टाइलिंग ने कर दिया है बालों का बुरा हाल? इन आसान तरीकों से पाएं पुरानी शाइन और मजबूती वापस
स्कैल्प की सफाई और केयर
गर्मियों के इन दिनों में आपके स्कैल्प पर काफी आसानी से पसीना और ऑयल जमा हो जाता है. अगर इनका ख्याल न रखा जाए तो डैंड्रफ और इचिंग की प्रॉब्लम काफी तेजी से बढ़ने लगती है. आपको अपने स्कैल्प की सफाई पर ध्यान देना चाहिए. इस बात का ख्याल रखें कि आप जब भी शैंपू का इस्तेमाल कर रहे हों, तो बिलकुल हल्के हाथों का ही इस्तेमाल करें. अगर आपको जरूरत लगे तो हफ्ते में एक बार स्कैल्प की अच्छे से सफाई के लिए डीप क्लीनिंग रूटीन को भी अपना सकते हैं.
जानें ऑयलिंग का सही तरीका
गर्मियों के इन दिनों में आपके लिए अपने बालों पर ऑयल लगाना भी काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप जरूरत से ज्यादा तेल का इस्तेमाल न करें. बालों के लिए सबसे बेस्ट नारियल के तेल या फिर बादाम के तेल को ही माना जाता है. ऑयल को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और करीबन 2 घंटे बाद एक माइल्ड शैंपू से धो लें.
यह भी पढ़ें: क्या हेलमेट की वजह से खराब हो रहे हैं आपके बाल? जानिए बचाव के आसान तरीके
धूप से बालों को बचाएं
आपको सिर्फ अपनी स्किन को ही नहीं बल्कि बालों को भी गर्मियों के इन दिनों में धूप से बचाकर रखना चाहिए. जब भी आप घर से बाहर निकल रहे हों एक स्कार्फ, दुपट्टे या फिर कैप का इस्तेमाल जरूर करें. यह छोटा सा उपाय आपके बालों को धूप, धूल और पॉल्यूशन से बचाकर रखता है और साथ ही उन्हें डैमेज भी नहीं होने देता है.
सही डाइट और हाइड्रेशन भी जरूरी
आपको सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी अपने बालों की सेहत का ख्याल रखना चाहिए. गर्मियों के इन दिनों में जितना हो सके पानी पीएं ताकि आपका शरीर अंदर से हाइड्रेटेड रहे. इसके अलावा अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल. नट्स और प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना भी शुरू कर दें. ये सभी चीजें आपके बालों को अंदर से हेल्दी और मजबूत बने रहने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: 20 से 30 की उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान तरीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




