20 से 30 की उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान तरीके

Updated at : 12 Mar 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
control grey hair naturally

सफेद बालों को कंट्रोल करने के टिप्स

Hair Care Tips: कम उम्र में बालों का सफेद होना आज कई लोगों के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है. हालांकि कुछ छोटी लेकिन सही आदतों को अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल लंबे समय तक मजबूत और नैचुरली काले बने रहें, तो इन आसान टिप्स के बारे में जरूर जान लें.

विज्ञापन

Hair Care Tips: आज के समय में कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या काफी आम हो गयी है. अपने आसपास अगर आप देखें, तो आपको 20 से 30 साल की उम्र में जो हैं वे भी इस समस्या से जूझते हुए दिख जाएंगे. समय से पहले बालों के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, न्यूट्रिशन की कमी और गलत हेयर केयर रूटीन सबसे प्रमुख कारणों में से हैं. अगर आपकी उम्र भी कम है लेकिन आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ आसान आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी जिंदगी में शामिल करके आप अपने सफेद होते हुए बालों को काफी हद तक कंट्रोल कंट्रोल कर सकेंगे. तो चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बैलेंस्ड और न्यूट्रिशियस डाइट लें

हमारे बालों की सेहत काफी हद तक हमारे डाइट पर ही निर्भर करती है. जब शरीर को सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलने बंद हो जाते हैं तो इसका सीधा असर बालों पर ही देखने को मिलता है. आपको अपने शरीर में कभी भी विटामिन-B12, प्रोटीन, आयरन और जिंक की कमी नहीं होने देना चाहिए. इनकी कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों, फलों, दालों, ड्राई फ्रूट्स और दूध से बनी चीजों को शामिल करना शुरू कर दें. एक बैलेंस्ड डाइट बालों को सिर्फ मजबूत नहीं बनाता, ये आपके बालों को हेल्दी रखने में भी मदद करता है.

यह भी पढ़ें: शैंपू के अगले ही दिन ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं बाल? ये घरेलू उपाय आ सकते हैं आपके काम

स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें

आज की जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी हो गयी है कि स्ट्रेस का बढ़ना एक आम समस्या बन गयी है. जब आप हद से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इसका असर आपके बालों पर भी देखने को मिलता है. जब आप स्ट्रेस लेना शुरू करते हैं तो आपके बाल कमजोर होते हैं और साथ ही समय से पहले ही सफेद भी हो जाते हैं. कोशिश करें कि आप हर दिन अपने लिए थोड़ा सा समय जरूर निकालें. इस समय का इस्तेमाल योगा, मेडिटेशन या फिर अपनी पसंद की चीजों को करने में खर्च करें.

केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें

आज के समय में लोग अपने बालों पर केमिकल्स से लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा करने लगे हैं. बार-बार बालों को कलर करना, हार्श शैंपू का इस्तेमाल करना और स्ट्रेटनिंग की वजह से भी बाल बुरी तरीके से डैमेज हो जाते हैं. अगर आप इन आदतों को समय रहते सुधारते नहीं है, तो आपके बाल काफी कम उम्र में भी सफेद हो जाते हैं. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप हमेशा एक माइल्ड शैंपू और नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू करें.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: पतले और कमजोर बाल फिर से हो जाएंगे घने और मजबूत! ये सस्ते घरेलू उपाय आपके बालों में भर देंगे नई जान

अच्छी नींद लेना भी है जरूरी

बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं के पीछे एक कारण यह भी होता है कि आप अपनी नींद पूरी नहीं कर रहे हैं. जब आपके शरीर को पूरा आराम नहीं मिलता है तो इसका असर भी बालों पर पड़ना शुरू हो जाता है. हर रात कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें.

स्मोकिंग और गलत आदतों से दूरी बनाएं

कई बार आपके बालों के सफेद होने के पीछे स्मोकिंग, ड्रिंकिंग और इस तरह की चीजें भी वजह बन जाती है. जब आप स्मोक करते हैं, तो सिगरेट में मौजूद हानिकरक एलिमेंट्स आपको बालों को जड़ों से कमजोर भी कर सकते हैं. अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन आदतों से दूरी बनाना शुरू कर दें.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Reasons: इन गलतियों की वजह से गंजेपन की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं आप, जानें और समय रहते कर लें सुधार

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola