क्यों आपको बार-बार हो रहा है डैंड्रफ? ये छुपे कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Updated at : 20 Mar 2026 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
causes of recurring dandruff

बार-बार डैंड्रफ होने का कारण Ai image

Hair Care Tips: बार-बार लौट आने वाला डैंड्रफ सिर्फ ऊपर से दिखने वाली समस्या नहीं, बल्कि इसके पीछे कई छुपे कारण हो सकते हैं. अगर आप भी बार-बार इससे परेशान हो रहे हैं, तो अब समय है इसकी असली वजह को समझने और सही तरीके से इसे कंट्रोल करने का.

विज्ञापन

Hair Care Tips: अगर आपके बालों, कंधों और कपड़ों में डैंड्रफ दिखाई दे रहे हैं और लाख कोशिशों के बावजूद भी आपको इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. बता दें यह एक कॉमन प्रॉब्लम नहीं है, बल्कि ऐसा होना आपके शरीर में किसी अंदरूनी परेशानी की तरफ इशारा हो सकता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम अलग-अलग शैंपू, प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों को अपनाते तो हैं लेकिन ऐसा हो क्यों रहा है इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको बार-बार डैंड्रफ की प्रॉब्लम से जूझना पड़ता है. तो चलिए इन कारणों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

स्कैल्प का ड्राई होना

डैंड्रफ होने के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारा ड्राई स्कैल्प भी हो सकता है. जब आपके स्कैल्प में मॉइस्चर कम हो जाता है, तो ऊपर की लेयर टूटने लग जाती है और यही आगे चलकर सफेद फ्लैक्स बनकर दिखने लगती है. सर्दियों में आपको सबसे ज्यादा इस प्रॉब्लम से जूझना पड़ता है क्योंकि उस समय हवा में नमी कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 आसान आदतों से गर्मियों में भी रखें बालों को हेल्दी और शाइनी, ये टिप्स करेंगे कमाल

ज्यादा ऑयल और गंदगी का जमा होना

अगर आपने अपने बालों को लंबे समय से साफ नहीं किया है तो इसकी वजह से स्कैल्प में ऑयल, धूल और गंदगी जमा होने लगती है. ऐसी स्थिति में आपके स्कैल्प पर डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया और फंगस काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं. अगर आप डैंड्रफ की प्रॉब्लम से बचे हुए रहना चाहते हैं, तो आपके लिए अपने बालों को सही तरीके से धोना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है.

फंगल इन्फेक्शन भी हो सकती है वजह

कई बार आपके स्कैल्प में दिखने वाला डैंड्रफ एक खास तरह के फंगस की वजह से भी हो सकता है. यह फंगस आपके स्कैल्प पर नैचुरली मौजूद होता है और जब इसकी मात्रा आपके स्कैल्प में बढ़ जाता है तो डैंड्रफ की प्रॉब्लम पैदा हो जाती है. यह फंगस स्कैल्प की स्किन को तेजी से डेड सेल्स में बदलने लगता है जिस वजह से भी डैंड्रफ तेजी से बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: हीट स्टाइलिंग ने कर दिया है बालों का बुरा हाल? इन आसान तरीकों से पाएं पुरानी शाइन और मजबूती वापस

गलत शैंपू या हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

अगर आप डैंडफ की प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं तो आपको कभी भी एक ऐसे शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो आपके स्कैल्प के लिए सही नहीं है. इस तरह का शैंपू डैंड्रफ की प्रॉब्लम को बढ़ाने का काम करता है. इसके अलावा कुछ केमिकल से लोडेड प्रोडक्ट्स आपके स्कैल्प को इरिटेटेड कर देते हैं और साथ ही उसके नेचुरल बैलेंस को बिगाड़ भी देते हैं.

हार्मोनल बदलाव भी हो सकती है वजह

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो लेकिन शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव भी डैंड्रफ की प्रॉब्लम को बढ़ावा दे सकते हैं. खासकर जब आप युवावस्था में होते हैं या फिर किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है, तो इसका सीधा असर आपक स्कैल्प पर देखने को मिलता है और साथ ही डैंड्रफ भी बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: क्या हेलमेट की वजह से खराब हो रहे हैं आपके बाल? जानिए बचाव के आसान तरीके

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola