अब वैक्सिन का भंडारण और सुविधाजनक हुआ

Updated at : 19 Aug 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
अब वैक्सिन का भंडारण और सुविधाजनक हुआ

वैक्सीन लॉजिस्टिक्स सिस्टम का उदघाटन जिले के सातों सीएचसी में लगेगा वैक्सीन लॉजिस्टिक्स सिस्टम साहिबगंज : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने झारखंड के सभी जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटैलिजेस नेटवर्क इवीआइएन का एक अभूतपूर्व पहल की है. इवीआइएन का उदेश्य, राज्य में सभी कोल्ड चेन, प्वाइंटर पर वैक्सीन यानि टीको के भंडार और प्रवाह […]

विज्ञापन

वैक्सीन लॉजिस्टिक्स सिस्टम का उदघाटन

जिले के सातों सीएचसी में लगेगा वैक्सीन लॉजिस्टिक्स सिस्टम

साहिबगंज : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने झारखंड के सभी जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटैलिजेस नेटवर्क इवीआइएन का एक अभूतपूर्व पहल की है. इवीआइएन का उदेश्य, राज्य में सभी कोल्ड चेन, प्वाइंटर पर वैक्सीन यानि टीको के भंडार और प्रवाह तथा भंडारण के तापमान के बारे में तत्कालीन सूचना देकर भारत सरकार के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग देना है.

इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने एमसीएच परिसर स्थित जिला आरसीएच कार्यालय में लेंगे वैक्सीन लॉजिस्टिक सिस्टम का उद्घाटन लगे मशीन का स्वीच ऑन कर किये सीएस डॉ मरांडी ने कहा कि मशीन के लगने से वैक्सीन को सही तापमान में बनाये रखना अति आवश्यक है. सिस्टम के लग जाने से लाभ मिलेगा. पहले वैक्सीन की ऑन लाइन निगरानी होती थी अब मशीन से तापमान पर निगरानी रखी जायेगी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी, यूएनडीपी के पीओ मृत्युंजय राठौर, यूएनडीपी के भीसीसीएम अभिनव पाठक, तकनीशियन नरेंद्र, डीआरसीएचओ डॉ दिनेश मुर्मू, वितेंद्र कुमार गुप्ता, मो परवेज, ललित सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे.

कैसे काम करता है इवीआइएन सिस्टम

ईवीआईएन के प्रथम चरण में सभी कोल्ड चेन कर्मचारियों को ईवीआइएन मोबाइल एप्लीकेशन युक्त स्मार्टफोन दिये जा चुके. प्रत्येक कोल्ड चेन कर्मचारी हर टीकाकरण दिवस के अंत में हर टीके के कुल उपयोग की सूचना मानक रजिस्टरों में नियमित रूप से दर्ज करता है. इसके साथ साथ ईवीआइएन मोबाइल एप्लीकेशन में अपडेट कर क्लाउड सर्वर पर अपलोड किया जाता है. जिसे जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम प्रबंधक ऑन लाइन डैशबोर्ड के जरिये देख सकते हैं. यह सिस्टम टीकों के स्टॉक के बारे में तत्काल सूचना देने में सक्षम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola