याद किये गये युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव
Published by :CHANDRASHEKHAR UPADHEY
Published at :28 Jun 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन

हटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह छोटानागपुर राज परिवार के युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की 15वीं पुण्यतिथि मनायी गयी
विज्ञापन
रातू.
हटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह छोटानागपुर राज परिवार के युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की 15वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. रातू पैलेस में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा में राज परिवार के सदस्यों समेत स्थानीय लोगों ने युवराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत युवराज की बहन माधुरी मंजरी, कल्पना कुमारी सिंह, भांजा कौशलेंद्र सिंह, राज पुरोहित भोला शंकर मिश्रा, राजेश नाथ शाहदेव, प्रो आदित्येंद्र नाथ शाहदेव, पृथ्वी नाथ शाहदेव, दामोदर मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, करुणा मिश्रा, भोला देवघरिया, संजय गुप्ता, कैलाश बैठा, राणा सिंह, जयंत पांडेय, अतुल ठाकुर, शिवपूजन साहू, हजारी प्रसाद, राजकुमार साहू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इधर युवराज चौक काठीटांड़ में भी दिवंगत गोपाल शरण नाथ शाहदेव की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, अरविंद पांडेय, रामेश्वर दयाल, जगदीश साहू, अरशद अयुब, अकलीमा खातून, अशोक तिर्की, बालगोविंद मुंडा, जितेश्वर मुंडा, निर्मल साहू, राजीव मिश्रा, अंजुम खान, आरडी तिवारी, ममता चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










