श्रीजानकी रमण मंदिर में की गयी मां विपत्तारिणी की पूजा

Updated at : 28 Jun 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीजानकी रमण मंदिर में की गयी मां विपत्तारिणी की पूजा

श्रीजानकी रमण मंदिर में शनिवार को क्षेत्र की बंगाली समुदाय की महिलाओं ने मां विपत्तारिणी पूजा पूरे विधि विधान से की.

विज्ञापन

खलारी. श्रीजानकी रमण मंदिर में शनिवार को क्षेत्र की बंगाली समुदाय की महिलाओं ने मां विपत्तारिणी पूजा पूरे विधि विधान से की. इस दौरान पंडित बृजराज दुबे ने मां विपत्तारिणी पूजा को लेकर उपस्थित महिलाओं से सभी अनुष्ठान कराया. साथ ही मौके पर बंगाली समुदाय की महिलाओं द्वारा मां विपत्तारिणी को तेरह प्रकार के फल एवं तेरह प्रकार के मिष्ठान का भोग लगाया गया ततपश्चात आरती के बाद लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से शांति प्रमाणिक, रूपाली बनर्जी,अभया बनर्जी,संयुक्ता बनर्जी, सुलेखा देवी, रेखा देवी, आशा दास, दीपनविता पात्रा, बरखा देवी, शांति देवी, अंजना महतो, नीलम देवी, मालती भट्टाचार्य, राखी देवी, सुष्मिता भट्टाचार्य, पूनम कर्मकार, अनिता कर्मकार, प्रतिमा प्रमाणिक, रिंकु मंडल, मिठ्ठु डे सहित अन्य बंगाली समुदाय की उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola