नवरात्रि के दूसरे दिन विधि-विधान से हुई माता ब्रह्मचारिणी की पूजा

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 23 Sep 2025 6:55 PM

विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा की नव शक्तियों के दूसरे स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की गयी.

विज्ञापन

खलारी. शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा की नव शक्तियों के दूसरे स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की गयी. इस अवसर पर खलारी कोयलांचल के विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण रहा. प्रखंड क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमाओं की पूजा की जा रही है. ऐसे में क्षेत्र के श्रीजानकी रमण मंदिर सहित करकट्टा, धमधमिया, खलारी बाजारटांड़, मोहननगर, डकरा, केडीएच, सुभाष नगर, लपरा, हेसालौंग, नावाडीह आदि जगहों पर सुबह से ही वैदिक मंत्रों, दुर्गा सप्तशती पाठ की ध्वनि से भक्तिमय का वातावरण रहा. करकट्टा दुर्गा मंडप के पुजारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा की द्वितीय स्वरूपा देवी ब्रह्मचारिणी की विशेष आराधना की गयी. देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा से तप, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है. मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से मनुष्य को सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है. उन्होंने बताया कि बुधवार को मां दुर्गा की तृतीय स्वरूपा देवी मां चन्द्रघंटा की पूजा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola