ranchi news : पुराना विधानसभा मैदान में भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 12:31 AM

विज्ञापन

ranchi news : महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव शिष्यों द्वारा पुराना विधानसभा मैदान में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गयी. अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम प्रारंभ हुआ.

विज्ञापन

रांची. महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव शिष्यों द्वारा पुराना विधानसभा मैदान में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गयी. अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम प्रारंभ हुआ. इसमें काफी संख्या में भक्त शामिल हुए. आयोजन में वैश्विक शिव शिष्य परिवार के मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद आदि की अहम भूमिका रही. आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी. वैश्विक शिव शिष्य परिवार की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया. इसमें पारस अस्पताल के चिकित्सकों ने निःशुल्क सेवा दी. दवाई उपलब्ध करायी गयी. गरुड़ आई हॉस्पिटल ने निःशुल्क नेत्र और दंत चिकित्सा शिविर भी लगाया. होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया. इस अवसर पर शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष बरखा आनंद, शिव शिष्य परिवार के सचिव अभिनव आनंद, कन्हैया सिंह आदि उपस्थित थे.

शिव महावीर मंदिर में भक्तों की कतार

महाशिवरात्रि पर ओल्ड हाइकोर्ट परिसर में स्थित शिव महावीर मंदिर में श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए उमड़ पड़े. शाम सात बजे रुद्राभिषेक किया गया. इसके बाद शिव विवाह संपन्न हुआ. पूजा में आरएन द्विवेदी, संजीव पांडे, छोटू, मुकेश, दिनेश, राज, बबुआ, चामू, अनिल, सुनील विजय, नंदकिशोर अग्रवाल, रामदेव झा का सहयोग रहा. वहीं हिनू महावीर मंडल, टेंगरा टोली में शिवरात्रि पर मंदिरों की विशेष साज-सजा की गयी थी. इस अवसर पर आर्यन द्विवेदी, पवन ठाकुर, राजेश ठाकुर, पंकज शर्मा, सुमित ठाकुर, भरत ठाकुर, जुगल ठाकुर, छोटन ठाकुर, विक्की ठाकुर, राज किशोर, अंकित, मनीष, संजय रजक, दयानंद, चंद्र प्रकाश आदि का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola