Ranchi News डोरंडा बालिका विद्यालय में हेपेटाइटिस दिवस पर कार्यक्रम

Published by : MUNNA KUMAR SINGH Updated At : 28 Jul 2025 1:01 AM

विज्ञापन

विश्व हेपिटाइटिस दिवस और विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर रविवार को एसएस डोरंडा प्लस-टू बालिका उच्च विद्यालय डोरंडा ( बंगला स्कूल डोरंडा ) में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची. विश्व हेपिटाइटिस दिवस और विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर रविवार को एसएस डोरंडा प्लस-टू बालिका उच्च विद्यालय डोरंडा ( बंगला स्कूल डोरंडा ) में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ”एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यह आयोजन हुआ. छात्रों के प्रोत्साहन के लिए प्रधानाध्यापिका दिव्या खलखो, अरुणा रोशनी कुल्लू, विकास कुमार सहित शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे. पीआइबी रांची के शाहिद रहमान ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री के ”मिशन लाइफ” को आगे बढ़ाने के आह्वान पर यह कार्यक्रम हुआ. एक पेड़ मां के नाम पर 30 सितंबर तक 10 करोड़ पेड़ लगाना है. वहीं, वर्ल्ड हेपिटाइटिस दिवस के तहत सोमवार काे जागरूक किया जायेगा. इसके लक्षण, रोकथाम और उपचार की जानकारी दी जायेगी.इसके तहत लिवर की सेहत का ध्यान रखना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola