Ranchi News महादेव के नन्हे भक्तों ने किया जलाभिषेक

Published by : MUNNA KUMAR SINGH Updated At : 28 Jul 2025 1:13 AM

विज्ञापन

'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ रविवार सुबह नक्षत्र वन से बाल कांवड़ यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

‘हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पहाड़ी मंदिर

बाल कांवर यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों बच्चे, पहाड़ी मंदिर में किया जलाभिषेक

रांची. ”हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ रविवार सुबह नक्षत्र वन से बाल कांवड़ यात्रा निकाली गयी. शिव-पार्वती के स्वरूप की आरती के बाद बाल कांवड़ियां हाथों में कांवड़ जल लेकर पहाड़ी मंदिर के लिए प्रस्थान किये. सबसे आगे रथ में सवार शिव-पार्वती चल रहे थे. उनके पीछे गेरुवा वस्त्र पहने सैकड़ों बच्चे-बच्चियां कांवड़ यात्रा कर रहे थे. रातू रोड चौराहा, दुर्गा मंदिर होते हुए सभी कांवड़ियां पहाड़ी मंदिर पहुंचे. सभी ने महाकाल का जलाभिषेक किया. बच्चों को उपहार स्वरूप स्नैक्स, रेन कोट, फल, पेंसिल बॉक्स आदि दिये गये. समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहु ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सनातन धर्म और हमारी सभ्यता-संस्कृति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है. प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा 2022 से निकाली जा रही है. इस यात्रा को लेकर लगातार लोगों में उत्साह बढ़ रहा है. इस बार रांची के अलावा पलामू, दुमका, हजारीबाग सहित कई जिलों के बच्चे भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. बाल कांवरियों का स्वागत मारवाड़ी युवा मंच और नानौलिया अग्रवाल संघ ने किया. इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, समाजसेवी कुणाल अजमानी, स्वामी दिव्यानंद, रवि प्रसाद, महेश सोनी, मुरारी मंगल, राम सिंह, रंजीता पांडेय, अर्चना मिर्धा, संजना शर्मा, रिवाल्डो वर्मा, स्वीटी गुप्ता, लोक कृति गुप्ता, मीरा गुप्ता, खुशबू गुप्ता, मेहुल प्रसाद, सुनील यादव, पंकज चौधरी, अनुराग, धीरज कुमार, विनोद यादव, फिरंगी साव, अर्जुन कुमार, अमन सिंह, हर्ष कुमार, रवि कुमार, संजना आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola