ePaper

झारखंड : 11 से 15 तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

Updated at : 10 Feb 2024 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : 11 से 15 तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

देश से उत्तरी हिस्से में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिख रहा है. राजधानी सहित कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है.

विज्ञापन

रांची : राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर इस बार लंबा रह सकता है. 11 से 15 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 फरवरी को राज्य के कई हिस्से में गर्जन वाले बादल बन सकते हैं. 12 फरवरी से राज्य के उत्तरी (पलामू प्रमंडल) तथा निकटवर्ती मध्य (राजधानी और आसपास) जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 13 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और रांची में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 14 और 15 फरवरी को पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है.

राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री

देश से उत्तरी हिस्से में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिख रहा है. राजधानी सहित कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है.शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.7 तथा डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेसि रहा. हवा में भी ठंडक थी. बादल होने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम हो जायेगा. इससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा.

Also Read: रांची : बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना, आदित्य साहू ने कही ये बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola