Weather Alert: गुमला के बाद अब रांची और खूंटी में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी

रांची और खूंटी में अगले 3 घंटे में आंधी के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट.
Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुमला के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची और खूंटी के लिए मौसम चेतावनी जारी की है. रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि खूंटी और रांची में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुमला के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची और खूंटी के लिए मौसम चेतावनी जारी की है. रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि खूंटी और रांची में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
रांची और खूंटी में 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, रांची और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकतीं हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्ज की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा भी हो सकती है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

मौसम वैज्ञानिकों की सलाह – खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलें. अगर घर से बाहर निकल चुके हैं, तो किसी न किसी पक्की छत के नीचे शरण ले लें. पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. खराब मौसम में मोबाईल जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न करें.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘खराब मौसम में खेतों की ओर न जायें किसान’
किसानों को मौसम वैज्ञानिकों ने खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है. कहा है कि जब तक मौसम सामान्य न हो जाये, तब तक खेतों में न जायें. इसके पहले मौसम केंद्र ने गुमला के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया था. कहा था कि वहां कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें
सेना के सम्मान में रांची में तिरंगा यात्रा, संजय सेठ बोले- 140 करोड़ जनता निभा रही अपना कर्तव्य
मालामाल होंगी झारखंड की महिलाएं, मंईयां सम्मान की लाभुकों को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपए, कर लें ये काम
LPG Price Today: आज 14 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें
कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और ईंधन पर कहां होता है ज्यादा खर्च? गांव में या शहर में?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




