सेना के सम्मान में रांची में तिरंगा यात्रा, संजय सेठ बोले- 140 करोड़ जनता निभा रही अपना कर्तव्य

भाजपा ने रांची में निकाली तिरंगा यात्रा.
Tiranga Yatra Ranchi: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने. पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए शुरू किये गये ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के लिए उनके प्रति आभार जताने के लिए निकाला गया. आने वाले दिनों में प्रमंडल, जिला और मंडल स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.
Tiranga Yatra Ranchi Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 14 मई को तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा के जरिये रांची के आम नागरिकों और भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना के जवानों के शौर्य को नमन किया. उनके प्रति आभार जताया. तिरंगा यात्रा में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. शहीद चौक के पास स्थित जिला स्कूल से ‘तिरंगा यात्रा’ निकली. इस दौरान लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘गदर’ के डायलॉग भी बजाये जा रहे थे, जो तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में जोश भर रहा था.
सिंदूर की रक्षा का प्रतिबद्धता को दुनिया ने देखा – सेठ
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता भारत की सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम का परिचायक है. सैन्य जवानों के सम्मान में रांची में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा (#TirangaYatra) में शामिल हुआ. सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की. सिंदूर की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत इरादों को दुनिया ने देखा है.
#OperationSindoor की सफलता भारत की सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम का परिचायक है। सैन्य जवानों के सम्मान में रांची में निकाली गई भव्य #TirangaYatra में शामिल हुआ। सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। सिंदूर की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत इरादों को दुनिया ने देखा है। pic.twitter.com/bLP4WESwJm
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) May 14, 2025
‘तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित’
उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित है. आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में तिरंगा हमारी एकता, हमारी अखंडता का परिचायक है. मातृभूमि की रक्षा में अहर्निश अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे सभी वीर जवानों को प्रणाम.
देश की 140 करोड़ जनता निभा रही अपना कर्तव्य – सेठ
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. भारतीय फौज ने जो वीरता, पराक्रम दिखाया, वह उनका कर्तव्य था. अब जनता अपना कर्तव्य परा कर रही है. 140 करोड़ भारतवासी, जिनका सीना चौड़ा हुआ है. सिर गर्व से ऊंचा हुआ है कि मां भारती की सेवा और घिनौना कृत्य करने वाले आतंकवादियों को भारतीय सेना ने नेस्तनाबूद कर दिया. जहां तक कई देशों के ड्रोन नहीं पहुंच पाते थे, हमारे वीर सैनिकों ने वहां पहुंचकर उनको ध्वस्त कर दिया.
VIDEO | Ranchi: “Tiranga Yatra is being taken out across country to honour the armed forces. We feel proud of them. PM Modi has promised that we will give a befitting reply (to Pakistan) and our armed forces made that possible,” says Union MoS for Defence Sanjay Seth as he… pic.twitter.com/2GRYmuQhW2
— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2025
सेना ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया – सेठ
संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार की पावन धरती से वादा किया था कि ऐसे लोग, जिन्होंने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाया है, उनको मिट्टी में मिला देंगे. हमारी फौज ने आज उनको मिट्टी में मिला दिया है. आज पूरा देश सैनिकों को सैल्यूट कर रहा है. अपनी सेना की वीरता और उनके पराक्रम को सलाम करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तिरंगा यात्रा में ये लोग हुए शामिल
रांची में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, रांची के विधायक सीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धीरज महतो, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, भाजपा नेता सुबोध सिंह गुड्डू, आरती कुजूर, सत्यनारायण सिंह, अमित कुमार, रोमित नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रांची के नागरिक शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें
LPG Price Today: आज 14 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें
कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और ईंधन पर कहां होता है ज्यादा खर्च? गांव में या शहर में?
मालामाल होंगी झारखंड की महिलाएं, मंईयां सम्मान की लाभुकों को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपए, कर लें ये काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




