Ranchi News : हम पार्टी चलाने नहीं, सेवा करने आये हैं : राजू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 12:56 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

Ranchi News: कोई भी कार्यकर्ता मुझसे मिलकर सवाल कर सकता है. यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने सोमवार को कही.

विज्ञापन

रांची . हम पार्टी को चलाने नहीं, बल्कि सेवा करने के लिए आये हैं. कार्यकर्ताओं के प्रति जवाबदेह रहेंगे. कोई भी कार्यकर्ता मुझसे मिलकर सवाल कर सकता है. यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने सोमवार को कही. उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कई सुझाव दिये. प्रदेश प्रभारी श्री राजू हजारीबाग पहुंचे थे, जहां उन्होंने जिला कमेटी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

कांग्रेस पार्टी ही देश के संविधान की रक्षा कर सकती है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश के संविधान की रक्षा कर सकती है. आगामी एक वर्ष तक हम जय संविधान कैंपेन चलायेंगे. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा के झारखंड के प्रभारी के राजू के झारखंड आने से पार्टी एवं सरकार दोनों को मार्गदर्शन मिलेगा. मौके पर राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, बादल पत्रलेख, योगेंद्र साव, जयप्रकाश भाई पटेल सहित कई लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola