Cricket : खूंटी को हरा कर क्वार्टर फाइल में पहुंचा सिमडेगा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 12:06 AM

विज्ञापन

जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट

विज्ञापन

गुमला. गुमला शहर के शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट मुकाबले के लीग चरण के आखिरी मैच में सिमडेगा ने खूंटी को 137 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. शनिवार को सिमडेगा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का स्कोर खड़ा किया. गुरुशरण ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली. सुभादीप साहा ने 43, हर्ष व सचिन पाल ने 28-28 रन बनाये. खूंटी की ओर से हर्ष ज्ञानी को तीन विकेट मिला. सत्यम व मीत जैन ने दो-दो विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी खूंटी की पूरी टीम 74 रनों पर सिमट गयी. खूंटी की ओर से आर्यन हुड़्डा ने 17, प्रशांत ने 15 व मनीष ने 11 रनों का योगदान दिया. सिमडेगा के हर्ष कुमार ने 19 रन खर्च कर सात विकेट लिये. तानिश चौबे को दो विकेट मिला. हर्ष कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola