Cricket : हजारीबाग को हरा रांची अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट के फाइनल में पहुंची

Updated:
विज्ञापन

जवाब में रांची ने 43.5 ओवर में पांच विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया

विज्ञापन

रांची. हजारीबाग को हरा कर रांची की टीम जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 एलीट ग्रुप सुपर लीग के फाइनल में पहुंच गयी है. उषा मार्टिन ग्राउंड पर बुधवार को खेले गये मैच में हजारीबाग ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन बनाये. हजारीबाग के लिए शिवांश ने नाबाद 50 और प्रभात ने 47 रन बनाये. रांची के ईशान ओम और टियर्स ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में रांची ने 43.5 ओवर में पांच विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. रांची की ओर से अनमोल राज ने 65 और यश कुमार ने नाबाद 39 रन बनाये. अनमोल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola