चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार, जेल

Updated at : 18 Oct 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार, जेल

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में टीम गठित कर चोरी की सात बाइक समेत शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कांके.

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में टीम गठित कर चोरी की सात बाइक समेत शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया. इस संबध में ग्रामीण एसपी ने कांके थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गठित टीम ने शुक्रवार को रिंग रोड लाॅ यूनिवर्सिटी के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें एक संदिग्ध के पास से बिना कागजात के बाइक संख्या जेएच 01 इएस 2916 हुसीर निवासी तनवीर अंसारी पिता जमीर अंसारी को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि यह चोरी की बाइक है. जिसे वह हुसीर रिंग रोड स्थित शराब दुकान के समीप एक दिन पूर्व ही रात में चोरी की थी. बताया कि उसके गिरोह में चार लोग हुसीर निवासी शाहिल व समाउल व इरबा निवासी चरकू शामिल है. तनवीर की निशानदेही पर ही उसके हुसीर स्थित घर के पीछे से सात चोरी की बाइक बरामद की गयी. तनवीर ने बताया कि वे लोग चोरी कर बाइक का नंबर प्लेट व पुराने चेसिस नंबर को मिटाकर नया चेसिस नंबर पंच कर बेच देता था. ग्रामीण एसपी ने बताया उसके एक साथी शाहिल को कुछ दिन पूर्व ही बाइक चोरी करने के प्रयास में जेल भेजा गया है. वहीं समाउल व चरकू बाइक चोरी मामले में ही जेल में बंद हैं. छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रकाश रजक, एसआइ कफील अहमद, प्रवीण रजक, राजकुमार तिग्गा, सतीश कुमार, अरविंद कुमार शामिल थे.

फोटो, प्रेस वार्ता करते ग्रामीण एसपी व अन्य.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola