Ranchi News : दो युवतियों को कर्नाटक भगाने वाले युवकों को मिली जमानत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 12:36 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

हिंदपीढ़ी से भगा ले गये थे आरोपी

विज्ञापन

रांची. हिंदपीढ़ी की दो युवतियों को कर्नाटक भगाने के पांच आरोपियों को न्यायायुक्त की अदालत से जमानत मिल गयी. मामले में एक आरोपी हफीजुद्दीन अंसारी को अदालत से गुरुवार को जमानत मिली. जबकि इसके पूर्व चार अन्य आरोपी इस्माइल, जुनैद आलम, कासिफ फिरोज तथा इमरान खान को जमानत मिल चुकी है. बताया जाता है कि 16 जनवरी को आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था. उनलोगों ने सीजेएम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी. सीजेएम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद आरोपियों ने न्यायायुक्त की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी. बताया जाता है कि कर्नाटक गयी युवतियों ने अपहरण की झूठी कहानी बनायी थी. कर्नाटक से बरामद होने के बाद सीआरपीसी की धारा-164 के बयान में उनलोगों ने कहा कि वे लोग स्वेच्छा से उन युवकों के साथ गयी थी. उसी को आधार बनाते हुए उनके अधिवक्ताओं ने जिरह की. इसके आधार पर उन्हें जमानत दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola