Ranchi News : श्रीश्री हरिसभा और दुर्गाबाड़ी में लखी पूजा

Published by : PUJA KUMARI Updated At : 06 Oct 2025 8:17 PM

विज्ञापन

श्रीश्री हरिसभा और दुर्गा पूजा समिति अलबर्ट एक्का चौक स्थित श्री दुर्गाबाड़ी में लखी पूजा हुई. शाम 7.05 बजे पूजा शुरू हुई.

विज्ञापन

रांची. श्रीश्री हरिसभा और दुर्गा पूजा समिति अलबर्ट एक्का चौक स्थित श्री दुर्गाबाड़ी में लखी पूजा हुई. शाम 7.05 बजे पूजा शुरू हुई. मां को भोग निवेदित किया गया. इसमें मां को शुद्ध नारियल का लड्डू, चूड़ा, चीनी, बुंदिया, घी की पुड़ी, छेना का मिष्ठान समेत फल-फूल का भोग अर्पित किया गया. इसके बाद मां लक्ष्मी की आरती और पुष्पांजलि हुई. हवन कर पूजा समाप्त हुई. दुर्गाबाड़ी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने बताया कि बंगाली परिवारों में इस पूजा का विशेष स्थान है. उपवास रखकर मां लक्ष्मी की आराधना की गयी. जिन बंग मंडपों में दुर्गा पूजा होती है, वहां मां दुर्गा के विसर्जन के बाद मां लक्ष्मी की पूजा अनिवार्य रूप से की जाती है. मंगलवार की सुबह 7:30 बजे से सत्यनारायण पूजा आरंभ होगी. पूर्णिमा मंगलवार सुबह 9:30 तक रहेगा. इसलिए सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच लाइन टैंक रोड स्थित चड़री तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. पूजा को बंगाल से आये दुर्गाबाड़ी के चयन राॅय ने संपन्न कराया. मौके पर सेतांक सेन, श्यामल रॉय, संदीप चौधरी, प्रदीप रॉय, जयंत कर, अमित रॉय, मृणाल घोष, संजय रॉय, देवनाथ गांगुली, दीपेंद्र नारायण घोष, छोटन सूत्रधर, नारायण प्रमाणिक, सीमंतो प्रमाणिक, प्रवक्ता प्रदीप रॉय बाबू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PUJA KUMARI

लेखक के बारे में

By PUJA KUMARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola