Ranchi News : एचइसी कर्मियों के बच्चों को मात्र 500 रुपये प्रतिमाह शिक्षण शुल्क

Published by : MUNNA KUMAR SINGH Updated At : 25 Jul 2025 1:01 AM

विज्ञापन

एचइसी कर्मियों के बच्चाें को केरली स्कूल में शिक्षण शुल्क के मद में मात्र 500 रुपये प्रतिमाह भुगतान करना होगा.

विज्ञापन

रांची. एचइसी कर्मियों के बच्चाें को केरली स्कूल में शिक्षण शुल्क के मद में मात्र 500 रुपये प्रतिमाह भुगतान करना होगा. इसको लेकर एचइसी प्रबंधन ने सर्कुलर जारी किया है. यह शुल्क वर्ष 2025-26 व वर्ष 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए होगा. वहीं, पूर्व से शिक्षा ग्रहण कर रहे कर्मियों के बच्चों का कोई पूर्व बकाया राशि है तो उन्हें छह माह के अंदर भुगतान करना होगा. जिन कर्मियों के बच्चे केरली स्कूल में पढ़ रहे हैं और रियायत का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें प्रबंधन द्वारा जारी प्रारूप में आवेदन करना होगा.

दिव्यायन में भूतपूर्व सैनिकों का कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

रांची. रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में भूतपूर्व सैनिकों का कौशल विकास प्रशिक्षण समारोह किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम निदेशालय पुनर्वास, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है. मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण निदेशालय के उपनिदेशक सेवानिवृत्त कर्नल एसके गुप्ता ने सैनिकों को सेवानिवृत्त होने के पहले कार्यालय से सभी दस्तावेज को सही करने और सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए जागरूक किया. केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अजीत कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त होने के बाद स्वरोजगार द्वारा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया. स्वामी भवेशानंद महाराज ने भूतपूर्व सैनिक प्रशिक्षणार्थियों को देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया. यह प्रशिक्षण 21 जुलाई से 19 सितंबर तक चलेगा. मौके पर स्वामी अंतरानंद, ओपी दुबे, संजय डिंडा, विकास कुमार, गंभीर कुमार महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola