Ranchi News : बाल कांवड़ यात्रा के लिए ड्रेस का वितरण आज
Published by : MUNNA KUMAR SINGH Updated At : 25 Jul 2025 12:58 AM
बाल कांवड़ यात्रा के लिए निबंधन कराये बच्चों के बीच कांवड़ व ड्रेस का वितरण शुक्रवार को दिन के तीन से छह बजे तक पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार पर किया जायेगा.
रांची. श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर की ओर से बाल कांवड़ यात्रा के लिए निबंधन कराये बच्चों के बीच कांवड़ व ड्रेस का वितरण शुक्रवार को दिन के तीन से छह बजे तक पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार पर किया जायेगा. 27 जुलाई को बाल कांवड़ यात्रा निकाली जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजेश साहु, प्रवक्ता बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, स्वीटी गुप्ता, संजना शर्मा, खुशबू गुप्ता, अर्चना मिर्धा शामिल हैं.
तेतरटोली शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ रुद्राभिषेक
रांची. मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित तेतरटोली शिव मंदिर में गुरुवार को श्रावण मास की अमावस्या पर रुद्राभिषेक किया गया. बाबा भोले शंकर का शृंगार, आरती और प्रसाद का वितरण किया गया. बाबा भोलेनाथ को पंचगव्य से स्नान कराया गया. इसके बाद बेल पत्र, धतुरा, मदार, शमी पत्र आदि अर्पित किया गया. मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश मिश्र ने बताया कि श्रावण मास में प्रतिदिन विशेष पूजा और शाम में शृंगार किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










