Ranchi News : श्री रामकृष्ण देव के सार्वजनीन मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

Published by : PUJA KUMARI Updated At : 02 Nov 2025 8:16 PM

विज्ञापन

रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी में श्री रामकृष्ण देव के सार्वजनीन मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

रांची. रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी में श्री रामकृष्ण देव के सार्वजनीन मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ. देवोत्थान एकादशी और श्री रामकृष्ण देव के शिष्य स्वामी सुबोधानंद महाराज की जयंती पर वेद, उपनिषद और गीता के मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया गया. इस पवित्र अवसर पर चंडी पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति संगीत, श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र पाठ, मां नाम संकीर्तन व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ. कार्यक्रम के अंतर्गत शिलान्यास समारोह भी हुआ. मंदिर निर्माण पर लगभग 7.50 करोड़ की लागत अनुमानित है. प्रस्तावित मंदिर की स्थापत्य कला शहर के लिए आकर्षण का केंद्र होगी. कार्यक्रम के बाद दिव्यायन परिसर में करीब 400 श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज ने कहा कि यह मंदिर केवल श्रद्धा और भक्ति का केंद्र ही नहीं होगा, बल्कि आध्यात्मिक चेतना के पुनरुत्थान का प्रेरक भी सिद्ध होगा. कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी, रामकृष्ण मिशन आश्रम टुपुदाना, रामकृष्ण मिशन अहमदाबाद गुजरात, रामकृष्ण मिशन ओडिशा, रामकृष्ण मिशन पश्चिम बंगाल के लगभग 30 संन्यासी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PUJA KUMARI

लेखक के बारे में

By PUJA KUMARI

PUJA KUMARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola