भ्रष्टाचार के खिलाफ अनगड़ा अंचल के सामने प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 7:33 PM

विज्ञापन

अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

अनगड़ा. अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का नेतृत्व पूर्व मुखिया सोहन मुंडा, चतरा मुखिया डॉली कुमारी, जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, किस्टो कुजूर व रामपोदो महतो कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. ऑनलाइन सुधार, दाखिल-खारिज सहित सभी कार्यों में बगैर लेन-देन के काम नहीं होता है. पैसे लेकर विवादित भूखंडों का भी दाखिल खारिज कर दिया जा रहा है. घेराव के दौरान सीओ राजू कमल ने ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन आंदोलनकारी चतरा के एक भूखंड की जमाबंदी को रद्द करने की मांग पर अड़े रहे व घंटों मेन गेट को जाम रखा. थाना प्रभारी हीरालाल साह व एसआइ रविशंकर सिंह ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, देवेंद्र महतो ने संबोधित किया. मौके पर मुन्ना मुंडा, राजेश महतो, बसंत हिंदवार, रीना देवी, अजय महतो, रूसुवा महतो, सुमन देवी, किशोर महतो, धनीराम महतो, अनित महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola