Political news : बेड़ो में काम करने वाली एजेंसी को करें टर्मिनेट : कृषि मंत्री

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 8:16 PM

विज्ञापन

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को नेपाल हाउस में समेकित बिरसा विकास योजना सह कृषक पाठशाला की समीक्षा की

विज्ञापन

रांची. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को नेपाल हाउस में समेकित बिरसा विकास योजना सह कृषक पाठशाला की समीक्षा की. इस दौरान मंत्री ने कृषि पाठशाला के लिए चयनित एजेंसी की सुस्ती पर नाराजगी जतायी. राज्य में फिलवक्त 57 एजेंसी कृषि पाठशाला के लिए चयनित है. कृषि पाठशाला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है. 25 से 27 एकड़ भूमि पर कृषि पाठशाला का निर्माण हुआ है. इसमें कुछ एजेंसियां बेहतर काम कर रही हैं, जबकि कई एजेंसियों को पहले भी शोकॉज किया जा चुका है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने साफ कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कृषि पाठशाला में बेड़ो के लिए चयनित एजेंसी को टर्मिनेट करने का निर्देश दिया. एजेंसी को काम में लापरवाही और सुस्ती के लिए पहले ही शोकॉज किया गया था.

कार्य में प्रगति लाने का निर्देश

बेहतर कार्य नहीं करनेवाली एजेंसियों को छह माह में कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया है. मंत्री ने कहा है कि कृषि पाठशाला में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की आत्मा बसती है. कृषि पाठशाला का कैंपस विभाग की सारी योजनाओं का दर्पण की तरह है और इस दर्पण में विभाग का चेहरा हर हाल में बेहतर दिखना चाहिए. कृषि पाठशाला में किसानों के प्रशिक्षण से लेकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का मॉडल तैयार किया जाता है. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट द्वारा कृषि पाठशाला की मॉनिटरिंग की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola