Political News : शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत : कमलेश

Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 23 Mar 2025 6:57 PM

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को कांग्रेस भवन में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष टी मुचिराय मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को कांग्रेस भवन में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष टी मुचिराय मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी. इसमें कांग्रेसजनों ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. देश की आजादी के संघर्ष में इन तीनों के बलिदान ने सुनहरा अध्याय स्थापित किया है. इनके बलिदान को याद करते हुए पूरा देश आज के दिन को भी शहीद दिवस के रूप में मनाता है, ताकि जुल्म अत्याचार के प्रति संघर्ष और देश प्रेम की भावना वर्तमान युवा वर्ग में जागृत रहे. इनके बलिदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की जो ज्वाला प्रज्वलित हुई, वह देश की आजादी के बाद ही शांत हुई. श्री कमलेश ने स्वर्गीय टी मुचिराय मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बहुमुखी व्यक्तित्व तथा उनकी जीवनी पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें छोटानागपुर का गांधी बताया. कहा कि झारखंड क्षेत्र के हित में चहुमुखी विकास कार्य एवं झारखंड के लिए संगठन में प्रभुत्व की लड़ाई में इनका असाधारण योगदान रहा. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सोनाल शांति, अभिलाष साहू, गजेंद्र सिंह, जगदीश साहू, राजन वर्मा, रमा खलखो, खुर्शीद हसन रूमी, रीता चौधरी, जितेंद्र त्रिवेदी समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola