राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस पर, शेखपुरा में भाकपा नेता ने कहा विपक्ष के साथ हो रहा भेदभाव

भाकपा नेता
Sheikhpura News : बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शेखपुरा में भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने सरकार के फैसले और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया है.
Sheikhpura News : (रंजीत कुमार) बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. शेखपुरा में भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने सरकार के फैसले और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया है.
सहयोग शिविर में उठाया आवास विवाद का मुद्दा
सामस बुजुर्ग में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राबड़ी देवी को सर्कुलर रोड स्थित 10 नंबर सरकारी आवास आवंटित किया गया था. वर्तमान में भी वह नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं, ऐसे में उन्हें बार-बार आवास खाली करने का नोटिस भेजना उचित नहीं है.
सरकार के फैसले पर खड़े किए कई सवाल
भाकपा नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बिहार में मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष के लिए अलग-अलग नियम लागू हैं. उन्होंने यह भी पूछा कि सत्ता पक्ष के कई सांसद किन आधारों पर सरकारी आवासों में रह रहे हैं। उनके अनुसार सरकार को इस विषय पर समान और पारदर्शी नीति अपनानी चाहिए.
जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
प्रभात कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया कि राज्य की जनता पेयजल संकट, विकास कार्यों की सुस्ती और अन्य बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए आवास विवाद को राजनीतिक रंग दे रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए.
निर्णय वापस लेने की मांग
भाकपा नेता ने राज्य सरकार से राबड़ी देवी को आवास खाली कराने संबंधी निर्णय वापस लेने की मांग की।. उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










