शेखपुरा: बुलेट सवार अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार

Author Niranjan Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना

शेखपुरा पुलिस ने एक अंतरजिला बुलेट सवार लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह दूसरे जिलों से आकर किराये के मकानों में रहता था और रात में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा पुलिस ने बुलेट सवार अंतरजिला लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है. आरोपित दूसरे जिलों से आकर शेखपुरा में किराये के मकान में रहते थे और शाम ढलते ही बुलेट से निकलकर लूट व छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिन में किराये के मकान में रहते, रात में करते थे लूटपाट

एएसपी राकेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डोला गांव निवासी शिवम कुमार और राहुल कुमार तथा भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के ललन गांव निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है. तीनों दिनभर किराये के मकान में रहते थे और सूर्यास्त के बाद राहगीरों को निशाना बनाते थे.

वैज्ञानिक अनुसंधान से पुलिस को मिली सफलता

एएसपी ने बताया कि दो दिन पहले हसनगंज के पास कसार निवासी इंदु कुमार और जोधनबीघा निवासी विपिन कुमार से लूटपाट की गई थी. इसके बाद सिरारी थाना क्षेत्र में सुबोध कुमार से भी इसी तरीके से लूट की घटना हुई. लगातार घटनाओं के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपितों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया.

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य जिलों में भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं.

मकान मालिकों को पुलिस की सख्त चेतावनी

एएसपी राकेश कुमार ने मकान मालिकों से बिना पुलिस सत्यापन के अपरिचित लोगों को किराये पर कमरा नहीं देने की अपील की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना सत्यापन के रखे गए किरायेदार किसी आपराधिक घटना में शामिल पाए जाते हैं, तो संबंधित मकान मालिकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन