नालंदा: खोदागंज पुलिस ने लूट, आर्म्स एक्ट एवं शराब तस्कर को दबोचा, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

नालन्दा के इसलामपुर खोदागंज थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी सड़क लूट, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट मामले में वांछित थे. सभी को न्यायिक हिरासत में हिलसा जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Biharsharif News : नालन्दा के इसलामपुर खोदागंज थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे हिलसा जेल भेज दिया. थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गयाजी जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सोनसा गांव मे छापेमारी कर सड़क लूट कांड का आरोपी पप्पु कुमार को सोनसा गांव से , शराब कांड का आरोपी अंबुज यादव को गयाजी जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सोनसा गांव से गिरफ्तार किया , दूसरी ओर खोदागंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर चन्द्र नटई गांव मे छापेमारी कर आर्म्स एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट कांड के नामजद आरोपी कुलदीप यादव को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे हिलसा जेल भेज दिया .

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन