राशन कार्ड बनाने में तेजी लाने का निर्देश, एसडीओ ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Author Mukul nath|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

बिंद प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों साथ बैठक करते एसडीओ क्रिसलय श्रीवास्तव व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहारशरीफ प्रखंड में नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त है. पात्र लाभुक पंचायत स्तर पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

Biharsharif News : बिंद प्रखंड कार्यालय में नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर एसडीओ क्रिसलय श्रीवास्तव ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में राशन कार्ड आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

लक्ष्य पूरा करने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

एसडीओ ने अधिकारियों से ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्य में तेजी लाने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

1,281 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक 124 लोगों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं. बीडीओ जफरूद्दीन ने बताया कि प्रखंड में वर्तमान में 13,815 राशन कार्डधारी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं. वहीं 1,281 पात्र लाभुकों का नया राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

13 अगस्त तक किया जा सकेगा आवेदन

बीडीओ ने बताया कि नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित की गई है. पात्र लाभुक अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित पंचायत के आरटीपीएस काउंटर, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान अथवा विकास मित्र के पास आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच की जाएगी और पात्र पाए जाने वाले आवेदकों का राशन कार्ड बनाया जाएगा.

पंचायत स्तर पर मिलेगी सुविधा

अधिकारियों ने बताया कि पंचायत स्तर पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अधिक सुगम होगी. बैठक में सीओ रामायण कुमार, एमओ शांभवी कौशिकी, बीपीआरओ रजित प्रियदर्शी, आरओ अर्चना यादव, मुकेश कुमार, राजीव रंजन, नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन