राजगीर: पौधों की पहचान से जैव-विविधता तक, वेणुवन में विद्यार्थियों ने समझा प्रकृति संरक्षण का महत्व

Updated:
विज्ञापन

राजगीर के वेणुवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजगीर के ऐतिहासिक वेणुवन में पर्यावरण संरक्षण पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रकृति को जानना, पौधों को पहचानना और जैव-विविधता का महत्व समझा.

विज्ञापन

Rajgir Van Utsav: राजगीर के ऐतिहासिक वेणुवन में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. ‘प्रकृति को जानें, पौधों को पहचानें, पर्यावरण को बढ़ाएं’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया. वन विभाग की ओर से बच्चों को प्रकृति, वनस्पतियों और जैव-विविधता के संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं.

विज्ञापन

बच्चों ने पहचानी विभिन्न प्रजातियों के पौधे

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वेणुवन परिसर में मौजूद विभिन्न प्रजातियों के पौधों और वृक्षों की पहचान करायी गयी. बच्चों को बांस की विभिन्न प्रजातियों की विशेषताओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया. इसके साथ ही औषधीय पौधों की पहचान, उनके औषधीय गुण और दैनिक जीवन में उपयोगिता की जानकारी दी गयी. इससे बच्चों में पेड़-पौधों के प्रति जिज्ञासा और प्रकृति को करीब से समझने की रुचि बढ़ी.

जैव-विविधता और पर्यावरण संरक्षण का बताया महत्व

पदाधिकारियों एवं वन कर्मियों ने विद्यार्थियों को बताया कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को हरा-भरा रखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जैव-विविधता, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के आधार स्तंभ हैं. जल, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देते हुए बच्चों को हरित जीवनशैली अपनाने के उपाय भी बताये गये.

गतिविधियों के माध्यम से समझी प्रकृति संरक्षण की बारीकियां

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की बारीकियों को समझा. वेणुवन में आयोजित इस तरह के कार्यक्रम को पर्यावरणीय जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. बच्चों को कम उम्र में ही प्रकृति और जैव-विविधता से जोड़कर उनमें संरक्षण की सकारात्मक सोच विकसित की जा रही है. इससे वे अपने घर, विद्यालय और समाज में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित होंगे.

कार्यक्रम में वेणुवन के वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्याम कुमार पाण्डेय, वनरक्षी विवेक कुमार, नन्दकिशोर पंडित, मौसम कुमार, मुकेश कुमार एवं विद्यानन्द यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन