बिहारशरीफ में आवारा कुत्तों की धरपकड़, कलेक्ट्रेट के आसपास मंडरा रहे 4 कुत्तों को नगर निगम ने पकड़ा
नगर निगम कर्मी द्वारा पकड़े गये अवारा कुत्ते | Prabhat Khabar Network
शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने धरपकड़ अभियान चलाया है. मंगलवार को दूसरे दिन भी यह अभियान जारी रहा, जिससे प्रमुख सरकारी कार्यालयों के आसपास मंडराने वाले आवारा कुत्तों से लोगों को निजात मिलने लगी है.
Stray Dogs: शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ रहे उत्पात से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा दूसरे दिन मंगलवार को भी धरपकड़ अभियान चलाया गया. इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के आसपास समेत अंबेर एवं भरावपर समेत अन्य जगहों से कुल चार कुत्तों को पकड़ा गया. अभियान चलाये जाने से प्रमुख सरकारी कार्यालयों के आसपास मंडराने वाले आवारा कुत्तों से अब लोगों को निजात मिलने लगी है.
पहली बार आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई
नगर निगम द्वारा पहली बार आवारा कुत्तों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई की जा रही है. नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि नगर निगम कार्यालय के आसपास आवारा कुत्तों के मंडराने से लोगों के भयभीत होने की शिकायत मिली थी. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गयी.
डॉग कैच वाहन से चलाया गया अभियान
नगर निगम का डॉग कैच वाहन सड़क पर उतरा और प्रशिक्षित टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल फेंककर बारी-बारी से एक-एक कुत्ते को पकड़ा. पूरी कार्रवाई के दौरान सावधानी बरती गयी, ताकि किसी को नुकसान नहीं पहुंचे.
नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि पकड़े गये कुत्तों को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर दूर भेजा गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए