सोनचीपी में जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा

Updated:
विज्ञापन
सोनचीपी में जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा

प्रखंड के सोनचीपी गांव में मस्जिद ए अक्सा की तामीर को लेकर मंगलवार की रात जलसा ए इस्लाहे मुआशरा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चान्हो.

प्रखंड के सोनचीपी गांव में मस्जिद ए अक्सा की तामीर को लेकर मंगलवार की रात जलसा ए इस्लाहे मुआशरा का आयोजन किया गया. जलसा में जमीयत उलेमा ओडिशा के जेनरल सेक्रेटरी मुफ्ती मौलाना सैयद नकीबुल अमीन बरकी, लोहरदगा के मौलाना एकरामुल हक अइनी सहित क्षेत्र के कई अन्य उलेमा इकराम शामिल हुए. जलसा की शुरुआत कारी इरशाद के कुरान पाक की तिलावत से की गयी. मुख्य वक्ता मौलाना नकीबुल अमीन बरकी ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए आपसी एकता, अच्छे अखलाक के साथ कुरान व सुन्नत की शिक्षाओं पर अमल करना जरूरी है. मौलाना मोहम्मद इकरामुल हक अइनी ने समाज सुधार, इंसानियत, भाईचारे और धार्मिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. हाजी अब्दुल कयूम कासमी ने कहा कि आज मुसलमानों को अपने दीन और मस्जिदों से जुड़ने की जरूरत है. जलसा में मशहूर शायर व नवातखां शाबान दिल खैराबादी ने अपने दिलकश अंदाज में नात व नज्म से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. जलसा में मस्जिदे अक्सा के निर्माण के लिए उपस्थित लोगों के अलावा महिलाओं ने भी सहयोग किया. चान्हो के जिप सदस्य आशुतोष तिवारी ने भी मस्जिद के निर्माण के लिए 15 हजार रुपये नकद सहयोग राशि दी. संचालन सुफियान हैदर ने किया. मौके पर मौलाना यूसुफ, मौलाना रफीक, हाफिज तज्जमुल, मो सज्जाद, तस्लीम अंसारी, अयूब अंसारी, सिद्दीक अंसारी, एहसान अंसारी, नुरूलल्लाह हबीब नदवी, जावेद खान, मोहसिन खान आदि उपस्थित थे.

चान्हो 1, जलसा में उपस्थित लोग.B

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola