सहरसा में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में नौकरी का मौका, सहरसा में लगेगा निःशुल्क रोजगार शिविर
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 04 Jun 2026 9:32 AM
सांकेतिक तस्वीर
Job Camp Today: ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 12 पदों पर भर्ती के लिए आज सहरसा में लगेगा फ्री जॉब कैंप, वेतन के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं.
Job Camp Today: सहरसा. जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सहरसा की ओर से गुरुवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप के माध्यम से उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. खास बात यह है कि पूरी चयन प्रक्रिया निःशुल्क होगी और अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का मौका
नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि जॉब कैंप का आयोजन गवर्नमेंट आईटीआई परिसर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय में किया जाएगा. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा टीसीओ, टीआरओ और टी कलेक्शन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. चयनित अभ्यर्थियों को बैंक से जुड़े लोन वितरण और ऋण वसूली का कार्य करना होगा. बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है.
12 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
कंपनी की ओर से कुल 12 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है. ऐसे युवा जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और रोजगार की तलाश में हैं, वे इस कैंप में भाग ले सकते हैं.
वेतन के साथ मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 10,476 रुपये से 16,113 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि, ईंधन भत्ता और आवासीय सुविधा जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. कंपनी के अनुसार कार्यस्थल अभ्यर्थियों के गृह क्षेत्र से 40 से 100 किलोमीटर की दूरी के भीतर रखा जाएगा, जिससे उन्हें काम करने में सुविधा मिल सके.
जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी
नियोजन विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, बायोडाटा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर जॉब कैंप में पहुंचें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह रोजगार शिविर पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.
Also Read: बिहार के लाखों लोगों के लिए गुड न्यूज, विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, क्या होगा नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










